WWE के पूर्व चैंपियन की इंजरी पर फैंस के लिए आई अच्छी खबर, पिछले महीने मैच के दौरान लगा था बहुत बड़ा झटका

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Dakota Kai: ACL सर्जरी के एक महीने बाद WWE सुपरस्टार डकोटा काई (Dakota Kai) की हेल्थ को लेकर पॉजिटिव अपडेट फैंस के लिए आया है। ट्विटर के जरिए पता चला था कि काई आधिकारिक तौर पर अपने सीधे पैर के ब्रेस की वजह से बाहर है। उनके टिकटॉक पर पोस्ट किए गए एक बाद के वीडियो के अनुसार पिछले हफ्ते वो ब्रेस मुक्त हो गईं, जबकि उनकी रिकवरी टाइम के बारे में अभी पता नहीं है।

Ad

खैर हाल ही में मौजूदा विमेंस टैग टीम चैंपियन शेना बैज़लर ने डकोटा काई को लेकर अच्छी खबर दी। उन्होंने Twitch stream पर कहा,

उनका पांव जल्दी सही हो रहा है। तय समय से वो बहुत आगे चल रहीं है।

पिछले महीने WWE SmackDown का एक एपिसोड दो विमेंस सुपरस्टार्स के लिए अच्छा नहीं रहा था। दरअसल लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ ने बेली और डकोटा काई के खिलाफ विमेंस टैग टीम टाइटल्स को डिफेंड किया था। मैच में मॉर्गन के कंधे में चोट आ गईं थी, वहीं डकोटा को घुटने की चोट से जूझना पड़ा था। ये दोनों सुपरस्टार्स इसके बाद से एक्शन में नज़र नहीं आईं।

काई ने बाद में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें फैंस ने उन्हें घुटने पर पट्टी बांधे हुए देखा। इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि उनकी वापसी में करीब 6 से 8 महीनों का समय लगेगा।

Ad

WWE रिंग में Dakota Kai की वापसी कब होगी?

खबर के अनुसार साल 2023 में डकोटा काई की वापसी नहीं हो पाएगी। अब वो अगले साल ही WWE रिंग में शायद नज़र आएंगी। खैर पिछले कुछ साल उनके लिए मेन रोस्टर में शानदार रहे हैं। बेली और इयो स्काई के साथ मिलकर उन्होंने अच्छा काम किया। स्काई और काई ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी हासिल की। बेली की वजह से भी इन दोनों को बहुत फायदा हुआ। काई को लेकर इस बार अच्छी खबर जरूर आई और आगे भी इसे लेकर अपडेट आते रहेगा। खुद वो अपनी हेल्थ के बारे में अपने फैंस को बताएंगी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications