अगर पूरे WWE यूनिवर्स से पूछा जाए कि आप कौन सा चैंट्स करना चाहते है तो सबसे पहले वो डेनियल ब्रायन के यस चैंट्स का नाम ही लेंगे। डेनियल ब्रायन WWE में काफी प्रसिद्ध है। जैसे ही वो एरीना में आते है तो सभी फैंस खड़े होकर यस चैंट्स करना शुरू कर देते है। पूरे एरीना में ऊर्जा आ जाती है। डेनियल ब्रायन का ये यस चैंट्स सिर्फ WWE में ही नहीं बल्कि WWE से बाहर भी काफी प्रसिद्ध है। भारत में भी इसकी आवाज अब गूंजने लगी है। इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला इंडियन सुपर कप के फाइनल में। दरअसल इंडियन सुपर कप के पहले संस्करण के फाइनल में इंडियन सुपर लीग की उपविजेता बेंगलुरू एफसी ने आई-लीग क्लब ईस्ट बंगाल को 1-4 से हरा दिया। बेंगलुरू एफसी की टीम पहले संस्करण की विजेता बन गई। विजेता बनने के बाद पूरी टीम ने जीत की खुशी में पूरे स्टेडियम में यस-यस चैंट्स लगाए। स्टेडियम में मौजूद फैंस भी ये देखकर अपनी जगह से खड़े हो गए और उन्होंने भी इसी तर्ज में यस चैंट्स लगाना शुरू कर दिया। एक समय तो लगा कि यहां रैसलिंग चल रही है और मैदान में डेनियल ब्रायन आ गए है। अब भला ऐसा कैसे हो सकता है कि इस बात पर डेनियल ब्रायन का कोई रिएक्शन नहीं आया हो। भारत के ऊपर पूरी दुनिया की नजरें लगी रहती है। डेनियल ब्रायन को जब ये पता चला तो उन्होंने खुद ट्वीट कर दिल जीत लिया। That is incredible! Love it! https://t.co/eqx3tFLqrf — Daniel Bryan (@WWEDanielBryan) April 20, 2018 डेनियल ब्रायन ने इंडियन फुटबाल को धन्यवाद दिया और इसे अविश्वसनीय बताया। डेनियल ब्रायन ने ये ट्वीट कर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने काफी तारीफ की और इसे देखकर फैंस को भी अच्छा लगा। डेनियल ब्रायन ने जब ट्वीट किया तो फैंस का भी अच्छा रिएक्शन देखने को मिला। .@bengalurufc scored 4⃣ against 10-man @eastbengalfc in a scintillating encounter to be crowned the first-ever #HeroSuperCup champions!#EBvBFC highlights here. pic.twitter.com/PxTTAZbwJG — Indian Super League (@IndSuperLeague) April 20, 2018 \ "Unbelievable!" We get reactions from @GurpreetGK and John Johnson as @bengalurufc celebrate with their fans! #HeroSuperCup pic.twitter.com/0Szk2nS819 — Indian Super League (@IndSuperLeague) April 20, 2018