The Bloodline: WWE में इस समय द ब्लडलाइन फैक्शन बहुत ही प्रसिद्ध हैं। हर कोई इस फैक्शन के साथ राइवलरी चाहता है। इस फैक्शन में रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज हैं। कुछ दिन पहले समरस्लैम (SummerSlam) 2022 इवेंट में बेली (Bayley) ने भी वापसी की और उन्होंने भी अपनी नई फैक्शन तैयार कर ली। उनके साथ अब डकोटा काई और इयो स्काई हैं। इन दोनों फैक्शंस के बीच अब मैच भी होना चाहिए। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा WWE सुपरस्टार वेंडी चू चाहते हैं। WWE सुपरस्टार वेंडी चू ने ट्विटर के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वो इन दोनों फैक्शंस के बीच मुकाबला देखना चाहते हैं। उन्होंने द ब्लडलाइन vs बेली, डकोटा और इयो लिखा। अंत में उन्होंने प्लीज भी लिखा है। इसका मतलब साफ है कि वो इस मुकाबले को देखना चाहते हैं। Wendy Choo@therealestwendyIyo, Dakota & Bayley vs. The Bloodline PLEASE5144519Iyo, Dakota & Bayley vs. The Bloodline PLEASEWWE SummerSlam 2022 में फैंस को मिला था सरप्राइजकुछ दिन पहले हुए इस इवेंट में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच मैच हुआ था। ये मैच बहुत ही शानदार रहा था। अंत में बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली थी। बियांका ब्लेयर इस जीत का जश्न नहीं मना पाईं क्योंकि बेली ने एक साल बाद WWE रिंग में वापसी की। सभी को लगा था कि बेली ने अकेले ही एंट्री की लेकिन उनके साथ दो अन्य सुपरस्टार्स डकोटा और स्काई भी थे। तीनों का आमना-सामना रिंग में बियांका ब्लेयर से हुआ। तीनों मिलकर बियांका ब्लेयर के ऊपर हमला करने की सोच रहे थे लेकिन बैकी लिंच ने फेस टर्न ले लिया। बैकी लिंच अचानक रिंग में आ गईं और बियांका का साथ दिया। इसके बाद बेली, डकोटा और स्काई चले गए थे।बड़ी खबर ये हैं कि बैकी लिंच अब कुछ महीनों तक रिंग में नजर नहीं आएंगे। SummerSlam 2022 में मैच के दौरान उन्हें इंजरी आ गई थी। रॉ में इस हफ्ते उन्होंने इंजरी का खुलासा किया है। अब देखने वाली बात होगी कि बियांका ब्लेयर का साथ कौन इस राइवलरी में देगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।