Dominik Mysterio: WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) ने सगाई कर ली। मारिया जूलिएट के साथ वो लंबे समय से रिलेशन में थे। पिछले साल नवंबर में इन दोनों के रिलेशन को 11 साल भी पूरे हो गए थे। इस दौरान डॉमिनिक ने एक खास संदेश अपनी गर्लफ्रेंड को दिया था।साल 2011 से ये दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए डॉमिनिक ने ही अपने रिलेशन को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी सफलता के पीछे अभी तक मारिया का हाथ रहा। WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो ने पोस्ट की शानदार तस्वीरडॉमिनिक ने इस बार इंस्टाग्राम के जरिए अपनी सगाई के बारे में बताया। दिग्गज रे मिस्टीरियो के बेटे डॉमिनिक ने एक खास तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उनकी मंगेतर के हाथ में सगाई की रिंग दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में 1-2-2023 तारीख डाली और दिल का इमोजी पोस्ट किया। View this post on Instagram Instagram Postडॉमिनिक मिस्टीरियो की सगाई पर कई WWE सुपरस्टार्स और फैंस ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। 25 साल के डॉमिनिक इस समय Raw में अच्छा काम कर रहे हैं। कंपनी में शुरूआत उन्होंने फेस के रूप में की थी। इसके बाद अपने पिता रे मिस्टीरियो के साथ उन्होंने टैग टीम डिवीजन में काम किया। कुछ समय पिता के साथ काम करने के बाद वो जजमेंट डे फैक्शन में आ गए। इस दौरान उन्होंने अपने पिता को भी धोखा दिया। रे इस समय ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं। आपको बता दें पिछले साल WWE Clash at the Castle 2022 में डॉमिनिक ने हील टर्न लिया था।आने वाले समय में डॉमिनिक को WWE द्वारा सिंगल्स पुश भी दिया जाएगा। रिया रिप्ली के साथ इस समय वो अलग रोल में नज़र आ रहे हैं। दोनों के बीच रोमांटिक एंगल भी दिखाया जा रहा है। आगे जाकर इस स्टोरीलाइन में कुछ नया देखने को मिल सकता है। वैसे जजमेंट डे के साथ जुड़ने के बाद उन्हें फायदा जरूर हो रहा है। फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट जैसे फेमस सुपरस्टार्स के साथ वो काम कर रहे हैं। charlie@chx_rliexwhat are they doing on raw4384321WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।