Dominik Mysterio: WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर एक दिल छू देने वाला मैसेज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। दरअसल 25 साल के डॉमिनिक को रिलेशन में रहते हुए 11 साल पूरे हो गए। इसे लेकर उन्होंने पोस्ट किया। मिस्टीरियो इस समय WWE में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।WWE Raw में शुरूआत में बेबीफेस के रूप में डॉमिनिक ने अच्छा काम किया। इस समय वो हील का काम कर रहे हैं। WWE Clash at the Castle 2022 इवेंट में उन्होंने हील टर्न लिया था। साथ ही द जजमेंट डे फैक्शन को ज्वाइन किया। पिछले कुछ महीनों से रिया रिप्ली के साथ डॉमिनिक एक अलग रोल में नज़र आ रहे हैं। कई फैंस को लगता है कि दोनों के बीच एक रोमांटिक एंगल फीचर किया जा रहा है। रियल लाइफ में बहुत लंबे समय से वो मैरी जूलियट के साथ रिलेशन में है।WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो ने डाला खूबसूरत पोस्टइस हैप्पी कपल ने हाल ही में अपने रिलेशन के 11 साल पूरे होने पर जश्न मनाया। डॉमिनिक ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी पोस्ट करते हुए जबरदस्त मैसेज लिखा। View this post on Instagram Instagram Postडॉमिनिक ने हाल ही में एजे स्टाइल्स के ऊपर बड़ी जीत हासिल की थी। रिया रिप्ली ने इस जीत में उनकी मदद की थी। डॉमिनिक ने अभी तक अच्छा काम कंपनी में किया। शुरूआत में सैथ रॉलिंस के साथ उनकी राइवलरी रही थी। इससे उन्हें फायदा हुआ। अपने पिता रे मिस्टीरियो के साथ टैग टीम डिवीजन में उन्होंने काम किया। रे की वजह से भी बहुत फायदा डॉमिनिक को हुआ। WWE ने भी उन्हें अच्छा पुश दिया। लैसनर के साथ भी उन्होंने रिंग शेयर किया।कंपनी ने शुरूआत में ही सोच लिया था कि डॉमिनिक को बड़ा सुपरस्टार बनाना है। इस वजह से रे भी लगातार उनके साथ रहे। रे अब ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं। फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के साथ काम करने से डॉमिनिक को फ्यूचर में बहुत फायदा होगा। अब देखना होगा कि WWE द्वारा डॉमिनिक को तगड़ा पुश कब दिया जाएगा।charlie@chx_rliexwhat are they doing on raw4384321WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।