26 साल के रेसलर ने WWE दिग्गज Roman Reigns द्वारा दिए गए पावरबॉम्ब को याद करते हुए दिया संदेश, विमेन Superstar ने भी दी प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Roman Reigns: डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) अपने और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच WWE में हुई एक लोकप्रिय घटना को नहीं भूले हैं।

जजमेंट डे ज्वाइन करने से पहले डॉमिनिक मिस्टीरियो अपने पिता रे मिस्टीरियो के साथ काम करते थे। इन दोनों की फ्यूड रोमन रेंस के साथ भी रही थी। SmackDown के एक एपिसोड में डॉमिनिक को रिंग के बाहर जबरदस्त पावरबॉम्ब रोमन ने दिया था। डॉमिनिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन को एक इनडायरेक्ट संदेश भेजकर इस घटना को याद किया।

डॉमिनिक की साथी रिया रिप्ली ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सिर्फ एक शब्द 'Wow' लिखा।

डॉमिनिक मिस्टीरियो इस समय हील के रूप में जबरदस्त काम कर रहे हैं। जजमेंट डे में रहकर उन्हें रिया रिप्ली, फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट का अच्छा साथ मिल रहा है। फ्यूचर में उनकी राइवलरी रोमन रेंस के साथ भी हो सकती है। कंपनी इस बात के कई बार संकेत दे चुकी है। आने वाले समय में डॉमिनिक को बड़ा पुश भी दिया जा सकता है। डॉमिनिक की कुछ महीने पहले अपने पिता के साथ भी राइवलरी अच्छी रही थी। WrestleMania 39 में दोनों के बीच मुकाबला भी हुआ था। वहां पर रे की जीत हुई थी।

WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns लड़ेंगे बड़ा मैच

WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने भी कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की थी। रेंस को 27 मई को चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे हो जाएंगे। अगस्त, 2020 में उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल की थी। Night of Champions में भी रोमन रेंस एक्शन में नज़र आएंगे। इस इवेंट का आयोजन 27 मई को सऊदी अरब में होगा। रोमन और सोलो सिकोआ का मुकाबला केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ होगा। ये अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। द ब्लडलाइन में भी इस समय चीजें सही नहीं चल रही है। द उसोज़ से बहुत गुस्से में रेंस चल रहे हैं। Night of Champions में बवाल देखने को मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links