WWE सुपरस्टार इलायस (Elias) ने इस हफ्ते रॉ (Raw) में अपना नया गिमिक टीज किया। काफी समय हो गया WWE टीवी पर इलायस ने कोई मैच नहीं लड़ा। 19 जुलाई को जैक्सन रायकर (Jaxson Ryker) के साथ इलायस का अंतिम मैच हुआ था। इस हफ्ते रेड ब्रांड में इलायस ने अपने गिमिक में बदलाव को लेकर बड़ा हिंट दिया। WWE ने इलायस को कभी बड़ा पुश नहीं दियाइलायस ने आजतक अपने गिटार से काफी परफॉर्म किया और कई सुपरस्टार्स को इससे हरा भी दिया। शायद फैंस अब उन्हें गिटार के साथ नहीं देख पाएंगे। इस हफ्ते उन्होंने जो चीज दिखाई उसमें ये साफ दिख रहा है। इलायस ने अपना गिटार आग में फेंक दिया। ये एक छोटा सा क्लिप उनका दिखाया गया था। "@WWE stood for Walk With Elias. But Elias is dead."@IAmEliasWWE #WWERaw pic.twitter.com/BkRqpo6jkT— WWE (@WWE) August 10, 2021इलायस ने रिंग में अभी तक अच्छा काम किया लेकिन उन्हें पुश नहीं दिया। वापसी करने वाले दिग्गजों के साथ उन्हें प्रयोग किया गया। हमेशा एक ही चीज रिंग में दिखाई गई। इलायस ने रिंग में गिटार से परफॉर्म किया और इसके बाद किसी दिग्गज ने वापसी कर उनके ऊपर अटैक कर दिया। इस चीज को देखकर फैंस भी जरूर गुस्सा हुए थे। जॉन सीना, अंडरटेकर और रे मिस्टीरियो की वापसी पर इलायस को ऐसे प्रयोग किया गया था। इलायस कोई बड़ा टाइटल नहीं जीते लेकिन चार बार वो 24/7 चैंपियन रह चुके हैं। फैंस चाहते हैं कि इलायस को सही से बिल्ड किया जाए और उनके पास टाइटल दिया जाए। WWE ने अभी तक इस तरह का पुश इलायस को नहीं दिया। अब लग रहा है कि इलायस का गिटार गिमिक खत्म हो गया। यानि की नया मौका इलायस को मिलेगा। कुछ समय बाद वो नए अंदाज में रिंग में एंट्री करेंगे। शायद यहां से वो किसी बड़ी राइवलरी में शामिल हो सकते हैं। अभी तक रिंग में कई मैच इलायस ने लड़े और फैंस ने हमेशा उन्हें पसंद किया। इलायस को परफॉर्मेंस के हिसाब से अभी तक आगे नहीं बढ़ाया गया। फैंस ने इस वजह से कई बार WWE के ऊपर आरोप भी लगाए। अब देखना होगा कि नए गिमिक के साथ इलायस किस तरह का प्रदर्शन करेंगे। वैसे फैंस को ये सुनकर जरूर खुशी हुई होगी।