26 साल का WWE रेसलर शोल्डर इंजरी के कारण एक्शन से हुआ बाहर, करियर खत्म होने की अटकलों के बीच SummerSlam से भी हुई छुट्टी?

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Elton Prince: WWE SummerSlam का आयोजन अगले महीने होगा। समर का सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट यह होता है। हर किसी सुपरस्टार का इस शो में हिस्सा लेने का सपना होता है। हालांकि एक रेसलर का यह सपना टूट सकता है। प्रिटी डेडली (Pretty Deadly) के एल्टन प्रिंस (Elton Prince) कंधे में चोट के कारण एक्शन से बाहर हो गए है। मौजूदा रिपोर्ट में यह खबर सामने आई है।

Ad

इस साल की शुरूआत में एल्टन प्रिंस और किट विल्सन ने अपना शानदार काम NXT में समाप्त किया और ड्राफ्ट के दौरान उन्हें SmackDown में डाला गया। ब्रॉलिंग ब्रूट्स पर कुछ जीत हासिल करने के बाद दोनों ने मेन रोस्टर में जीत से अपने करियर की शुरूआत की।

PWInsider की मौजूदा रिपोर्ट में एल्टन प्रिंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रिंस एक्शन से बाहर हो जाएंगे क्योंकि उनका कंधा अलग हो गया है। इंजरी के बारे में ज्यादा कुछ रिपोर्ट में नहीं लिखा गया है। लेकिन प्रिंस को शेमस और रिज हॉलैंड के खिलाफ अपने हालिया मैच के दौरान स्लिंग पहने देखा गया था। अभी यह भी नहीं पता है कि कितने समय तक वो रिंग से बाहर रहेंगे।

Ad

प्रिंस के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। करियर भी उनका यहां से खत्म हो सकता है। मेन रोस्टर में अभी उन्हें ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन अपने प्रदर्शन से उन्होंने फैंस का दिल जरूर जीता। WWE ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि प्रिटी डेडली को पुश दिया जाएगा लेकिन अब इसमें ग्रहण लग सकता है।

क्या WWE SummerSlam 2023 में प्रिटी डेडली का नहीं होगा मुकाबला?

प्रिटी डेडली ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए भी चुनौती पेश की थी। खैर अब देखना होगा कि प्रिंस को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा। प्रिंस बाहर हो जाएंगे तो फिर किट विल्सन को भी झटका लगेगा। WWE इतनी जल्दी उन्हें सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश नहीं देगा। WWE द्वारा उनके लिए अब अलग प्लान बनाया जा सकता है। WWE SummerSlam 2023 में प्रिटी डेडली का बड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन अब यह मुश्किल हो गया है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications