WWE Superstar Welcomes First Baby: WWE रोस्टर में इस समय कई कपल साथ में काम कर रहे हैं। इन्हें लेकर आए दिन कोई ना कोई बड़ी खबर सामने आती रहती है। कोई शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो किसी को माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। अब WWE सुपरस्टार एल्टन प्रिंस (Elton Prince) और कैली किनकैड को लेकर अच्छी न्यूज सामने आ रही है। दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। घर में किलकारी गूंजने पर दोनों काफी खुश लग रहे हैं।प्रिटी डेडली के एल्टन प्रिंस और NXT की बैकस्टेज रिपोर्टर कैली किनकैड ने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए खुशखबरी साझा की है। इस पावर कपल ने बच्चे का नाम और जन्म की तारीख का खुलासा भी किया है। दोनों सुपरस्टार्स ने न्यू बोर्न बच्ची की खास तस्वीर शेयर की। साथ ही साथ बताया कि उन्होंने उसका नाम पॉपी फे हॉली रखा है। 20 सितंबर, 2024 को हॉली के जन्म के बाद कई WWE सुपरस्टार्स ने इस कपल को बधाई देकर खास संदेश भेजा। View this post on Instagram Instagram Postएल्टन प्रिंस और कैली किनकैड की मुलाकात कैसे हुए इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया में भी कभी फैंस के सामने ये बात उजागर नहीं हुई। ना ही शादी से पहले दोनों ज्यादा साथ नज़र आए। ये चीज सभी को पता है कि दोनों ने NXT में साथ काम किया था क्योंकि किनकैड बैकस्टेज रिपोर्टर हैं, जबकि एल्टन ने साल 2022 और 2023 में प्रिटी डेडली के मेंबर के रूप में किट विल्सन के साथ काम किया था। WWE में आने से पहले किनकैड Ring of Honor में रेसलिंग किया करती थीं। वहां पर उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया था। बहुत समय में वो काफी लोकप्रिय हो गईं थीं।WWE NXT में प्रिटी डेडली ने खूब नाम कमायामेन रोस्टर में आने से पहले किट विल्सन और एल्टन प्रिंस ने NXT और NXT UK में साथ में जबरदस्त काम किया था। विल्सन और प्रिंस दो बार NXT टैग टीम चैंपियंस रह चुके हैं। दोनों ने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी। इस वजह से ही कंपनी ने उन्हें SmackDown रोस्टर का हिस्सा बनाया। किट और एल्टन ने आगे अच्छा काम किया तो फिर WWE में उनका फ्यूचर ब्राइट रहने की पूरी उम्मीद है। View this post on Instagram Instagram Post