"अब यह कहने का सही समय है"- पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने WWE के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर दी किया चौंकाने वाला खुलासा

WWE सुपरस्टार फिन बैलर ने साइन किया नया कॉन्ट्रैक्ट
WWE सुपरस्टार फिन बैलर ने साइन किया नया कॉन्ट्रैक्ट

Finn Balor: WWE सुपरस्टार फिन बैलर (Finn Balor) ने रॉ (Raw) से पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को ऐसी जानकारी दी, जिसने सभी को खुशी से भर दिया है। यह जानकारी पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन के करियर से जुड़ी हुई है।

Ad

फिन ने Raw से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। उन्होंने यह बात इशारों में कही लेकिन फैंस को यह समझ में आ चुका है कि पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन अब कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने लिखा,

"मैं इस पल में WWE को 10 अद्भुत सालों के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। मैंने काफी सोच विचार और ध्यान देने के बाद यह फैसला किया है कि अब यह कहने का सही समय है कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं।"

आप फिन बैलर का सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

इस बीच Fightful Select ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि पहले यूनिवर्सल चैंपियन ने कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

WWE सुपरस्टार फिन बैलर का कंपनी में कैसा रहा है सफर

फिन बैलर ने WWE को 2014 में ज्वाइन किया था। 28 जुलाई 2014 को कंपनी ने इसकी औपचारिक घोषणा की थी। वह 2015 में NXT चैंपियन बन गए और 2016 में Raw का हिस्सा बना दिए गए थे। फिन पहले यूनिवर्सल चैंपियन थे, जिन्होंने उसी साल हुए SummerSlam में इसे जीता था। उन्होंने इसके लिए सैथ रॉलिंस से मुकाबला लड़ा था।

वह इस प्रीमियम लाइव इवेंट में अपनी लैबरम टियर कर बैठे थे, जिसके कारण उन्हें अगले दिन Raw में अपनी चैंपियनशिप को छोड़ना पड़ा था। फिन अपने करियर में ना सिर्फ यूनिवर्सल चैंपियन रहे हैं बल्कि वह दो बार NXT, और उतनी ही बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को भी अपने नाम कर चुके हैं।

फिन दो बार Raw और SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुके हैं। इसके साथ ही द जजमेंट डे मेंबर एक बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रह चुके हैं। फिन 17वें ग्रैंड स्लैम चैंपियन थे और यह देखना होगा कि इस नए कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने के बाद वह आगे क्या करते हैं। वह इस समय तो द जजमेंट डे का हिस्सा हैं लेकिन साथ कितने समय तक रहता है, यह कह पाना थोड़ा सा मुश्किल है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications