WWE में 624 दिन पहले Draft किए गए फेमस Superstar की हुई चौंकाने वाली वापसी, जल्द ही करेंगे रिंग में डेब्यू?

Ujjaval
WWE में गेबल स्टीवसन ने प्रॉपर स्टोरीलाइन में रखा कदम
WWE में गेबल स्टीवसन ने प्रॉपर स्टोरीलाइन में रखा कदम

Gable Steveson: WWE में 624 दिनों पहले Draft होने वाले गेबल स्टीवसन (Gable Steveson) पहली बार एक अहम स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हैं। आपको बता दें कि पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने बहुत समय पहले WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। हालांकि, अभी तक उनका इन-रिंग डेब्यू नहीं हुआ है। साथ ही वो किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं बने थे।

WWE NXT के खास एपिसोड Gold Rush में एक बैकस्टेज सैगमेंट ने सभी फैंस को चौंका दिया था। दरअसल, NXT स्टार्स एडी थॉर्प Raw Underground मैचों की पुरानी वीडियो देख रहे थे। असल में वो आने वाले समय में डेमोन कैम्प के खिलाफ लड़ने वाले हैं। वो इसकी तैयारी के लिए क्लिप्स देख रहे थे।

इसी बीच गेबल स्टीवसन ने एंट्री की और एडी थॉर्प को उनके मैच के लिए तैयारी कराने की जिम्मेदारी उठाई। यह 2021 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद गेबल की पहली स्टोरीहलाइन होगी। इसी बीच शायद वो रिंग में डेब्यू भी करते हुए नज़र आ सकते हैं। आपको बता दें कि गेबल को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से हाइप बनी हुई है।

इन सभी चीज़ों के बीच गौर करने वाली बात यह है कि डेमोन कैम्प असल में गेबल स्टीवसन के सगे भाई हैं। ऐसे में उनका अपने भाई की मदद करने के बजाय उनके विरोधी का साथ देना अजीब चीज़ है। उन्होंने NXT के दौरान इस चीज़ का जिक्र भी किया था। कई फैंस इसी कारण कयास लगा रहे हैं कि गेबल आगे जाकर थॉर्प को धोखा देकर अपने भाई की मदद कर सकते हैं।

WWE के बाहर Gable Steveson ने काफी नाम कमाया है

गेबल स्टीवसन असल में एक फ्रीस्टाइल रेसलर हैं। उन्होंने 2020 के Summer Olympics में गोल्ड मेडल जीता था। साथ ही उन्होंने 2021 में Pan American Championships में भी गोल्ड मेडल जीता था। आपको बता दें कि मैट पर उनकी स्किल्स और ताकत कई सारे स्टार्स से आगे है। गेबल ने सफलता हासिल करने के बाद 2021 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अब देखना होगा कि उनका सफर कैसा रहता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now