30 साल का WWE रेसलर हुआ चोटिल, लंबे समय के लिए बाहर, WrestleMania को करेंगे मिस?

WWE सुपरस्टार को लेकर बुरी खबर (WWE.com)
WWE सुपरस्टार को लेकर बुरी खबर (WWE.com)

Ilja Dragunov Suffered ACL Injury: 30 साल के इल्या ड्रैगूनोव (Ilja Dragunov) की WWE Raw में एंट्री इस साल अप्रैल में हुई थी। इसके बाद से उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। कुछ तगड़े मुकाबले वो दे चुके हैं। बहुत जल्दी वो फैंस के बीच लोकप्रिय हो गए। उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें WWE द्वारा बड़ा पुश मिलेगा लेकिन अब बड़ा झटका लग गया है। ACL इंजरी के कारण उन्हें करीब 9 महीने तक इन-रिंग एक्शन से बाहर होना पड़ेगा। एक युवा रेसलर के लिए ये बहुत बुरी खबर है।

Ad

पिछले हफ्ते कोलंबस, जॉर्जिया में WWE Supershow का आयोजन हुआ। वहां पर गुंथर ने इल्या ड्रैगूनोव के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। द रिंग जनरल और इल्या का NXT में इतिहास बहुत तगड़ा रहा है। खैर गुंथर ने ड्रैगूनोव को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया। मुकाबले के बाद लड़खड़ाते हुए इल्या बैकस्टेज गए। Raw के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान बताया गया कि उन्हें इंजरी आ गई है और वो एक्शन से बाहर हो गए हैं।

Ad

ACL इंजरी को ठीक होने में करीब 6 से 9 महीने का समय लगता है। हालांकि, रिकवरी करते-करते लंबा समय लग ही जाता है। इल्या के लिए बुरी खबर ये है कि वो अगले साल Royal Rumble का हिस्सा नहीं होंगे। इतना ही नहीं संभवत: वो अपना पहला WrestleMania भी मिस कर देंगे। इस खबर के बाद जरूर ड्रैगूनोव के फैंस का दिल टूट गया होगा। खुद उन्हें भी बहुत बुरा लग रहा होगा।

WWE सुपरस्टार इल्या ड्रैगूनोव ने मेन रोस्टर में अभी तक अच्छा काम किया है

इल्या ड्रैगूनोव Raw में एक उभरते सुपरस्टार के रूप में काम कर रहे हैं। NXT में उन्होंने जो प्रदर्शन किया था उसे मेन रोस्टर में भी जारी रखा। खतरनाक एक्शन से उन्होंने अभी तक अपनी कला सभी को दिखाई है। लग रहा था कि वो बहुत जल्द WWE टीवी पर गुंथर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। वैसे इन दोनों के बीच NXT में भी अच्छे मैच हुए हैं। यहां तक कि गुंथर को इल्या हरा भी चुके हैं। खैर देखना होगा कि अब इल्या की वापसी अगले साल कब तक हो पाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications