पूर्व क्रूजरवेट चैंपियनशिप कंटेंडर जैक गैलेहर ने शादी कर ली है। इंडिपेंडेंट रैसलर क्लारा सिनक्लेरा के साथ इस हफ्ते वो इंग्लैंड में शादी के बंधन में बंध चुके है। सिनक्लेरा का असली नाम एलेक्सा रोज है। ये नाम वो रैसलिंग करते वक्त प्रयोग करती थी। सिनक्लेरा वर्ल्ड़ ऑफ स्पोर्ट्स टेलीविजन शो और मे यंग क्लासिर में हिस्सा ले चुकी है। इसके अलावा कई ऐसी रैसलिंग कंपनी है जिनके साथ वो काम कर चुकी है।
पिछले साल समर में क्रूजरवेट में जैक गैलेहर ने WWE में अपना डेब्यू किया था। वो तब से क्रूजरवेट डिवीजन का हिस्सा है। तब से लेकर जैक गैलेहर ने WWE में अभी तक काफी अच्छा काम किया है। अपने खास अंदाज के लिए वो काफी प्रसिद्ध है। वो इस डिवीजन के सबसे अच्छे सुपरस्टार है। हालांकि क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए वो चैलेंज नहीं कर पाए। नंबर वन कंटेंडर के लिए वो थे लेकिन इसे जीत नहीं पाए। वो छाता के साथ रिंग में आते है। जिसकी वजह से वो काफी प्रसिद्ध है। काफी लोगों ने उनके इस स्टाइल के लिए उनकी तारीफ की है।