खतरनाक WWE स्टार पर लगे गंभीर आरोप साबित हुए झूठे, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

WWE, Jacob Fatu,
जेकब फाटू WWE में अपनी खास पहचान बना चुके हैं (Photo: WWE.com)

Jacob Fatu Controversy: खतरनाक WWE सुपरस्टार जेकब फाटू (Jacob Fatu) हाल ही में विवादों में फंसते हुए दिखाई दिए थे। जेकब पर लगे आरोप झूठे साबित हुए हैं और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बता दें, फाटू Crown Jewel में सोलो सिकोआ-टामा टोंगा के साथ मिलकर टैग टीम मैच में रोमन रेंस-द उसोज़ का सामना करते हुए दिखाई दिए थे। समोअन वेयरवुल्फ ने इस मुकाबले में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ब्लडलाइन के खतरनाक मेंबर WWE जॉइन करने से पहले इंडिपेंडेट सर्किट में कम्पीट किया करते थे। उनपर हाल ही में पैसे लेकर एक चैरिटी रेसलिंग इवेंट में नज़र नहीं आने के गंभीर आरोप लगे थे।

Ad

बता दें, Jake's Network of Hope ने अप्रैल 2023 में इस इवेंट का आयोजन कराया था। जेकब फाटू को इस इवेंट में नज़र आने के लिए 2633 डॉलर्स दिए गए थे। जेकब पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने शो मिस करने के बाद पैसे वापस नहीं किए थे। अब Jake's Network of Hope ने Fightful के सीन रॉस सैप को एक स्टेटमेंट जारी किया है। इस स्टेटमेंट में बताया गया कि पैसे 22 जून को ही वापस कर दिए गए थे लेकिन उन लोगों को इसका पता नहीं चल पाया था। इस स्टेटमेंट में कहा गया,

'जेकब फाटू ने मई में हमसे संपर्क करके माफी मांगी और बातचीत की शुरूआत की जिससे सभी पक्ष मिलकर काम करके समाधान ढूढ़ सके और मैटर खत्म कर पाए। इस इवेंट का लक्ष्य गरीबी की कठिन सच्चाई और इससे पार पाने में आने वाली रूकावटों को कंफ्रंट करना था। हर चीज परफेक्ट तरीके से नहीं हो पाई। हम इस चीज के शुक्रगुजार हैं कि हम परिवारों के डायपर और दूसरी जरूरी चीजों को लेकर जागरूकता पैदा कर पाए।"
Ad

विंस रूसो ने WWE Raw में जेकब फाटू को लेकर गंवाए मौके को लेकर की बात

ब्रॉन ब्रेकर ने 21 अक्टूबर को WWE Raw में ब्लडलाइन की मदद से जे उसो से आईसी चैंपियनशिप जीती थी। इस दौरान ब्रॉन का जेकब फाटू से सामना हुआ था। विंस रूसो ने हाल ही में Sportskeeda Wrestling के Legion of Raw पर इस कंफ्रंटेशन के बारे में बात करते हुए कहा,

"उन्होंने बड़ा मौका गंवा दिया। सभी को ब्रॉन ब्रेकर और जेकब फाटू का कंफ्रंटेशन काफी पसंद आया। ब्रॉन का जेकब के पीछे जाना काफी शानदार साबित हो सकता था। उन्होंने ऐसा नहीं किया। यह काफी रोचक है। यह होने नहीं वाला था।"
youtube-cover

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications