Bloodline के खतरनाक सदस्य ने नए ट्राइबल चीफ की डर से WWE दिग्गज Roman Reigns को लेकर उठाया बहुत बड़ा कदम, जानिए पूरा मामला?

WWE
WWE सुपरस्टार ने फैंस को चौंकाया (Photo: WWE.com)

Jacob Fatu Deletes Tweet About Roman Reigns: द ब्लडलाइन के सदस्य जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर किए गए एक दिलचस्प ट्वीट को डिलीट कर दिया है। ये पोस्ट उन्होंने दो साल पहले किया था, जिसमें उन्होंने रोमन को असली ट्राइबल चीफ कहा था।

Ad

फाटू ने 21 जून को हुए WWE SmackDown के एपिसोड में डेब्यू कर ब्लडलाइन ज्वाइन की थी। उन्होंने डेब्यू के दौरान कोडी रोड्स, केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। इसके बाद से वो कई बार अपनी ताकत का नमूना पेश कर चुके हैं।

जेकब फाटू इस समय सोलो सिकोआ के नेतृत्व में काम करते हैं। रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सिकोआ ने ब्लडलाइन की दशा और दिशा दोनों बदल दी है। दरअसल फाटू ने दो साल पहले किए गए ट्वीट को इस बार डिलीट कर दिया, जिसमें उन्होंने रोमन रेंस की तारीफ की थी और उन्हें ट्राइबल चीफ बताया था।

Ad

फाटू के ट्वीट डिलीट करने का कारण ये भी हो सकता है कि इससे उनके और सोलो सिकोआ के बीच विवाद पैदा हो सकता था। इसके अलावा सिकोआ की डर से भी फाटू ने ये कदम उठाने की सोची होगी।

सोलो अपने आपको ट्राइबल चीफ मान चुके हैं। टामा टोंगा, टोंगा लोआ और फाटू भी उन्हें ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार कर चुके हैं। पॉल हेमन ने इससे इंकार कर दिया था और इसकी सजा उन्हें मिली। सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर जानलेवा अटैक कर दिया था।

फाटू को टक्कर देना इस समय काफी मुश्किल हो रहा है। पिछले हफ्ते SmackDown में भी फाटू ने पहले टॉमैसो चैम्पा और जॉनी गार्गानो के ऊपर हमला किया। बाद में उन्होंने कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन की हालत खराब की।

Ad

WWE SummerSlam 2024 में जेकब फाटू का हो सकता है बड़ा मैच

SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच में ब्लडलाइन के अन्य सदस्यों की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। कोडी को खासतौर पर फाटू से सतर्क रहना होगा। मौजूदा स्टोरीलाइन के हिसाब से देखा जाए तो फाटू का सिंगल्स मैच रैंडी ऑर्टन के साथ हो सकता है। ये मुकाबला हुआ तो फिर इसमें भी बहुत मजा आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications