WWE दिग्गज Roman Reigns के फैक्शन The Bloodline में चल रही गड़बड़ के बीच उनके भाई ने दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Jey Uso: WWE में पिछले एक साल से द ब्लडलाइन (The Bloodline) का जलवा चल रहा हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस फैक्शन को लीड कर रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ महीनों से अंदर ही अंदर इस फैक्शन में गड़बड़ चल रही है। ये बात पूरी तरह से अभी तक सामने नहीं आई है। वीकली शोज में हर बार कुछ ना कुछ संकेत मिल रहे हैं। खैर इस बीच ग्रुप के फेमस सदस्य जे उसो (Jey Uso) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

जे उसो के दिमाग में क्या चल रहा है ये किसी को नहीं पता है। कभी वो ऐसा करते हैं कि सबकुछ ठीक लगता है। कभी-कभी कुछ ऐसा कर देते हैं कि फैंस के दिमाग में सवाल आ जाते हैं। कई बार जे उसो संकेत दे चुके हैं कि वो अब इस फैक्शन का हिस्सा नहीं रहेंगे।

इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में भी बहुत कुछ देखने को मिला। पॉल हेमन ने कहा कि अगर सैमी ज़ेन को संभालने में जे उसो नाकाम रहेंगे तो सोलो सिकोआ उस स्थिति को देखेंगे। ये बात उन्होंने सिकोआ से कही। सैमी और जे के बीच मैच हुआ था। सोलो ने इस मुकाबले में दखलअंंदाजी की। उनकी वजह से ही जे को जीत मिली। मैच खत्म होने के बाद सोलो ने समोअन स्पाइक सैमी को लगाया लेकिन जे ने उनका हाथ पकड़ लिया। हालांकि इसके बाद जे ने ज़ेन को किक मार दी। फिर मैट रिडल ने आकर सैमी को बचाया।

जे उसो ने अब प्रतिक्रिया देते हुए AGAINST THE WORLD लिखा। ये शब्द कुछ ऐसे हैं कि फैंस का दिमाग चकरा जाएगा। ऐसा लग रहा है कि कुछ समय बाद जे उसो बगावत पर उतर जाएंगे।

Ad

क्या WWE दिग्गज रोमन रेंस उठाएंगे बड़ा कदम?

कुछ लोगों का कहना है कि जे उसो आने वाले समय में रोमन रेंस के खिलाफ टर्न लेंगे। ऐसा हुआ तो फिर स्टोरीलाइन में बहुत मजा आएगा। जे और रेंस की राइवलरी पहले रह चुकी है। खैर अब देखना होगा कि रेंस इस स्थिति को कैसे संभालेंगे। जे उसो को लेकर वो भी जरूर चिंता में होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications