WWE दिग्गज Roman Reigns के फैक्शन द्वारा Jimmy Uso को धोखा देने के बाद Jey Uso ने एक दिलचस्प संदेश भेजा, तोड़ी चुप्पी

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Jey Uso: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते बहुत बवाल देखने को मिला था। द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन अब मजेदार हो गई है। जिमी उसो (Jimmy Uso) के ऊपर सोलो सिकोआ ने जबरदस्त अटैक किया। अब जे उसो (Jey Uso) की इस पर प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

रोमन रेंस ने शुरूआत में जे उसो से जिमी को किक मारने के लिए कहा। इसके बाद जिमी ने कुछ आरोप रेंस पर लगाए। सोलो सिकोआ भी द उसोज़ की तरफ आ गए थे। जिमी ने रेंस से फिर साथ में मिलकर काम करने के लिए कहा। रेंस ने मना कर दिया। अचानक जिमी को सिकोआ ने समोअन स्पाइक लगा दिया। रेंस भी इसके बाद चले गए थे।

सिकोआ ने इस बार जिमी और जे को धोखा दिया। वो रोमन रेंस के प्रति वफादार रहे। इंस्टाग्राम पर जे ने जिमी की अपनी तस्वीर साझा की और एक छोटा संदेश भेजा।

हर टाउन। हर शहर (ब्लड ड्राप इमोजी)। हर रात।

जे उसो अब संशय में पड़ गए है। वो रोमन रेंस का साथ देना चाहते हैं लेकिन जिमी उसो मना कर रहे हैं। WWE Night of Champions में रोमन रेंस को जब जिमी ने किक मारी थी तब जे बहुत गुस्सा हुए थे। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी जे सभी को समझा रहे थे। जो भी हो लेकिन अंत में जिमी का साथ ही जे उसो देंगे।

क्या WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns का होगा बड़ा मैच?

WWE Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। कहा जा रहा है कि इस शो में रोमन रेंस का मुकाबला जिमी उसो के साथ हो सकता है। रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ भी हो सकता है। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में अब बहुत बवाल आगे देखने को मिलेगा। फैंस को बड़े सरप्राइज जरूर मिलेंगे। रेंस का अगला कदम क्या होगा इस पर भी सभी की नजरें रहेंगी। जिमी उसो भी बड़ा ऐलान कर सकते हैं। अब सभी इस हफ्ते होने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment