WWE Superstar ने फेमस रेसलर के साथ खास तस्वीर डालकर खींचा फैंस का ध्यान, मौजूदा चैंपियन का फूटा गुस्सा

Ujjaval
wwe cover image

Jey Uso & Dominik Mysterio: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) ने हाल ही में एक जबरदस्त फोटो डालकर जजमेंट डे (Judgement Day) और डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) पर निशाना साधा है। इस समय जे उसो का जजमेंट डे के साथ स्टोरीलाइन एंगल देखने को मिल रहा है। डॉमिनिक का जे पर फोटो को लेकर जमकर गुस्सा फूटा।

Ad

जे उसो ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट करके फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने स्टोरी में जजमेंट डे फैक्शन की रिया रिप्ली के साथ अपनी तस्वीर डाली। दूसरी तस्वीर में डॉमिनिक मिस्टीरियो और रिया रिप्ली साथ नज़र आ रहे थे। जे उसो ने यहां डॉमिनिक को टैग करके उनपर निशाना साधा।

आप नीचे जे उसो की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

जे उसो की स्टोरी का स्क्रीनशॉट
जे उसो की स्टोरी का स्क्रीनशॉट

जे उसो की इंस्टाग्राम स्टोरी डॉमिनिक मिस्टीरियो को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा स्टोरी को मेंशन किया। वो यहां साफ तौर पर नाराज़ दिखाई दिए। उन्होंने रिया के साथ फोटो में मौजूद जे उसो पर जोकर का इमोजी लगा दिया। रिया और डॉमिनिक साथ में नज़र आते हैं और इसी वजह से उनका गुस्सा फूटा।

Ad

आप नीचे डॉमिनिक मिस्टीरियो की स्टोरी देख सकते हैं:

Ad

WWE Raw में Jey Uso और Judgement Day की स्टोरीलाइन आगे बढ़ रही है

जे उसो को जजमेंट डे द्वारा फैक्शन में शामिल होने का ऑफर मिला था। हालांकि, WWE Raw के आखिरी एपिसोड में उन्होंने इसे ठुकराया। जे उसो और ड्रू मैकइंटायर के मैच में जजमेंट डे ने दखल दिया। उन्होंने यहां जे उसो की मदद करने की कोशिश की। हालांकि, जे उसो ने टॉप फैक्शन पर ही हमला कर दिया और इसी के साथ उनके ऑफर को पूरी तरह से ठुकराया। दूसरी ओर ड्रू मैकइंटायर ने इस दखल का फायदा उठाकर जे को हराया।

मैच के बाद जजमेंट डे ने उसो पर हमला किया और उन्हें बचाने के लिए WWE स्टार कोडी रोड्स ने एंट्री की। जे अब जजमेंट डे के खिलाफ हो गए हैं और देखना होगा कि उनकी डेमियन प्रीस्ट, फिन बैलर, डॉमिनिक मिस्टीरियो और रिया रिप्ली के खिलाफ स्टोरीलाइन को किस तरह से आगे बढ़ाया जा सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications