WWE Superstar ने अपने भाई Roman Reigns को दिया सफलता का श्रेय, पिता द्वारा मिली अहम सलाह का भी किया खुलासा

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

Jey Uso & Roman Reigns: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) इस समय रॉ (Raw) में काम कर रहे हैं और वो कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस स्टार्स में से एक हैं। जे उसो को अपने भाई रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ हुई दुश्मनी से बहुत हद तक फायदा हुआ है। अब जे ने रेंस की जमकर तारीफ की और अपने पिता रिकिशी (Rikishi) से मिली सबसे अहम सलाह का खुलासा किया।

Ad

The Ringer को दिए इंटरव्यू में जे उसो ने रोमन रेंस की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि ट्राइबल चीफ के कारण वो अपनी प्रोमो स्किल्स को बेहतर कर पाए। इसके अलावा उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने भाई (रोमन रेंस) को दिया। उन्होंने कहा,

"पेंडेमिक के दौरान मैंने प्रोमो कट करने के तरीके के बारे में जाना। रोमन रेंस ने मुझे काफी कुछ सिखाया है और उन्होंने मुझे पहले के मुकाबले बड़ा स्टार बनाया।"

इसी इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता रिकिशी द्वारा मिली सलाह का खुलासा किया। उन्हें हमेशा से उनके पिता ने चीज़ों को अपनाने के बारे में कहा है। इसी चीज़ को लेकर जे उसो ने बताया,

"बिजनेस के हिसाब से देखा जाए तो मेरे पिता काफी समझदार हैं। वो एक ऐसे व्यक्ति रहे हैं, जिन्होंने मुझे हमेशा से चीज़ों को खुद में ढालने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जब आपको मौका मिले, गेम को जरूर बदलें। मैंने चीज़ों में खुद को ढालने की क्षमता मेरे पिता से हासिल की। वो इस चीज़ का आनंद लेते हैं। उन्हें यह सफर पसंद है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सफर का आनंद लेना चाहिए क्योंकि एक दिन यह खत्म हो जाएगा। मैं इस चीज़ का हमेशा ध्यान रखता हूं।"
Ad

WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns और Jey Uso का मैच हुआ था

रोमन रेंस और जे उसो के बीच SummerSlam 2023 में मैच देखने को मिला था। दोनों ही रेसलर्स ट्राइबल कॉम्बैट मैच में आमने-सामने आए थे। इस मुकाबले में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ का पद दांव पर लगा था। जे ने अपने पूर्व लीडर के खिलाफ शानदार काम किया। अंत में जिमी के धोखे के कारण जे को हार का सामना करना पड़ा। अभी वो Raw में रहते हुए लगातार अच्छा काम कर रहे हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications