"कोई दिक्कत नहीं"- WWE में Wyatt 6 के जबरदस्त डेब्यू के बाद Roman Reigns के भाई ने दिया बहुत बड़ा बयान

क्या WWE Raw में Wyatt 6 द्वारा जे उसो को किया जाएगा टारगेट?
क्या WWE Raw में Wyatt 6 द्वारा जे उसो को किया जाएगा टारगेट?

Jey Uso Reacts Wyatt 6 Raw Debut: जे उसो (Jey Uso) ने इस हफ्ते WWE Raw में अंकल हाउडी के Wyatt 6 फैक्शन के जबरदस्त डेब्यू को लेकर हाल ही में बहुत बड़ा बयान दिया। बता दें, इस ग्रुप ने मेन इवेंट में हुए जे के मैच के बाद अपना डेब्यू किया था। पूर्व ब्लडलाइन मेंबर ने साफ कर दिया कि वो इस खतरनाक ग्रुप के साथ दुश्मनी मोल नहीं लेना चाहते हैं।

मेन इवेंट जे काफी समय से WWE में फायरफ्लाईज का इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें, दिवंगत WWE सुपरस्टार ब्रे वायट ने सबसे पहले इस चीज़ को लोकप्रिय बनाया था। कई महीनों से QR कोड्स के जरिए अंकल हाउडी के फैक्शन के WWE में आने के संकेत दिए जा रहे थे और इस ग्रुप ने आखिरकार इस हफ्ते Raw में अपना डेब्यू कर लिया। बता दें, Wyatt 6 में बो डैलस के अलावा एरिक रोवन, जो गेसी, निकी क्रॉस और डेक्स्टर लूमिस मौजूद हैं।

जे उसो ने Raw Talk पर केथी केली से बात करते हुए यह साफ कर दिया कि वो Wyatt 6 से किसी तरह की दुश्मनी मोल नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ग्रुप फायरफ्लाइज वापस लेना चाहती है तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। मेन इवेंट जे ने कहा,

"मैं उनसे दुश्मनी नहीं करना चाहता हूं। मैं उनके साथ कोई प्रॉब्लम नहीं चाहता हूं इसलिए अगर वो चाहे तो फायरफ्लाईज वापस ले सकते हैं। मुझे खुशी है कि मैंने फायरफ्लाईज को एक बार फिर शुरू कराया। मैं ब्रे वायट को शाउटआउट देना चाहूंगा और उन्हें मैं प्यार दिखाना चाहता हूं। उनकी फैमिली यहां आ चुकी है। इसका मतलब है कि मुझे यहां से जाना होगा।"

बता दें, जे उसो ने इस हफ्ते Raw के मेन इवेंट में हुए ट्रिपल थ्रेट मैच को जीतकर Money in the Bank लैडर मुकाबले में जगह बना ली है। अब यह देखना रोचक होगा कि वो MITB ब्रीफकेस जीतने का कारनामा कर पाते हैं या नहीं।

youtube-cover

WWE Raw का यह हफ्ता चैड गेबल के लिए काफी मुश्किल रहा

अल्फा अकादमी (ओटिस, मैक्सिन डुप्री और अकीरा टोज़ावा) ने चैड गेबल की हरकतों से तंग आकर इस हफ्ते Raw में उनके साथ अपनी टीम का अंत कर दिया। वहीं, जब मेन इवेंट में Wyatt 6 का डेब्यू हुआ तो गेबल बैकस्टेज धराशाई नज़र आए और इस दौरान उनके सिर से खून निकल रहा था। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस हफ्ते Raw का एपिसोड गेबल के लिए काफी मुश्किल रहा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications