फेमस WWE Superstar ने 10 बार के चैंपियन पर लगाए गंभीर आरोप, Roman Reigns पर निशाना साधते हुए मिला मुंहतोड़ जवाब

Ujjaval
WWE में जे उसो पर लगे आरोप (Photo: WWE.com)
WWE में जे उसो पर लगे आरोप (Photo: WWE.com)

Jey Uso Reply Chad Gable Accuse Leaving Bloodline: WWE सुपरस्टार जे उसो (Roman Reigns) पर रॉ (Raw) के आखिरी एपिसोड में काफी बड़े आरोप लगे। चैड गेबल ने कहा था कि जे उसो अपने परिवार से अलग होकर Raw में काम कर रहे हैं। इस चीज़ का जवाब बाद में मेन इवेंट जे ने अच्छी तरह से दिया।

Ad

WWE Raw की शुरुआत 10 बार के पूर्व टैग टीम चैंपियन जे उसो ने की थी और उनके सैगमेंट में चैड गेबल ने दखल दिया। इसी बीच गेबल ने Wyatt Sick6 को लेकर बात की और कहा कि उन्हें जे उसो को निशाना बनाना चाहिए था लेकिन वो उनके पीछे पड़े हुए हैं। चैड ने इसी बीच उसो पर रोमन रेंस और ब्लडलाइन को छोड़कर स्वार्थी बनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,

"मैंने इस बारे में सोचा। मैं बेकसूर व्यक्ति हूं। मेरे परिवार (अल्फा अकादमी) ने मुझे अकेला छोड़ दिया। उन लोगों (Wyatt Sick6) को आपके पीछे पड़ना चाहिए। जे उसो, आप वो व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपने परिवार को छोड़ दिया था।"

जे उसो ने इसी बीच चैड गेबल को मुंहतोड़ जवाब देते हुए रोमन रेंस पर निशाना साधा। उन्होंने चैड गेबल के अल्फा अकादमी के प्रति बर्ताव की रोमन रेंस के उन्हें लेकर किए गए व्यवहार से तुलना की। उन्होंने कहा,

"आप परिवार के बारे में बात करना चाहते हैं? आपके परिवार ने वही किया, जो मैंने किया। मैं आपके जैसे एक चालाक व्यक्ति (रोमन रेंस) के साथ रहने के बजाय बाहर आया।"
Ad

क्या WWE स्टार जे उसो खुद को मेन इवेंट स्टार के रूप में स्थापित कर पाएंगे?

जे उसो का निकनेम भले ही 'मेन इवेंट जे' है लेकिन उन्होंने तक अभी तक खुद को उस लेवल पर स्थापित नहीं किया है। वो कुछ मौकों पर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप और वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए चैलेंज करते हुए नज़र आए हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अब जे उसो के पास एक बहुत अच्छा मौका है।

वो 2024 के मेंस Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा हैं। फैंस इस मुकाबले के लिए बहुत उत्साहित हैं। जे उसो को तगड़ा रिएक्शन मिल रहा है और वो Money in the Bank के ऑफिशियल पोस्टर पर भी हैं। ऐसे में उनकी जीत की संभावना ज्यादा लग रही है। वो इस मुकाबले में जीतकर खुद को मेन इवेंट स्टार के रूप में साबित करने की ओर एक बड़ा कदम आगे रख पाएंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications