WWE Money in the Bank 2024 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले पहले Superstar का नाम आया सामने, क्या Roman Reigns का भाई रचेगा इतिहास?

जानिए WWE Raw में फेमस सुपरस्टार ने क्या कहा?
जानिए WWE Raw में फेमस सुपरस्टार ने क्या कहा?

Jey Uso Revealed Big Plan: WWE Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाई जे उसो (Jey Uso) ने वापसी की। उन्होंने अपने फ्यूचर पर बात करते हुए बताया कि वो आगे क्या करने वाले हैं।

Ad

द ब्लडलाइन छोड़ने के बाद से जे उसो ने अपने आपको सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में साबित किया है। Raw में इस समय वो टॉप स्टार के रूप में काम कर रहे हैं। कई बड़े मुकाबले वो अभी तक फैंस को दे चुके हैं। हालांकि, कोई बड़ा टाइटल जीतने में वो नाकाम रहे हैं।

सबसे अच्छी बात है कि जे को मौजूदा समय में फैंस का समर्थन जबरदस्त अंदाज में मिल रहा है। उसो ने King of the Ring टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, गुंथर के खिलाफ सेमीफाइनल में वो हार गए। वैसे फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वो इस टूर्नामेंट को जीतेंगे।

Ad

WWE Raw में इस हफ्ते जे ने फैंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल समर में उनका ब्लडलाइन सिविल वॉर मैच हुआ था। जे ने कहा कि वो रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और जिमी उसो को खो चुके हैं।

जे ने साफ किया कि वो राइट हैंड मैन बनकर नहीं रहना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वो मेन इवेंट स्टार बनने की राह पर हैं। उसो ने इसके बाद बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो इस बार Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा होंगे।

Ad

क्या WWE Money in the Bank इवेंट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पाएंगे जे उसो?

Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 6 जुलाई को कनाडा में होगा। इस शो में होने वाले मेंस और विमेंस लैडर मैच पर सभी की नजरें रहेंगी। जो भी Money in the Bank ब्रीफकेस हासिल करेगा उसके पास फ्यूचर में बड़ी चैंपियनशिप जीतने का मौका होगा। जे उसो आजतक अपने करियर में इस ब्रीफकेस को हासिल नहीं कर पाए हैं। इस बार उनके पास सुनहरा मौका होगा।

जे उसो अगर Money in the Bank ब्रीफकेस हासिल करेंगे तो वो अपने करियर में इतिहास रच देंगे। उनका मोमेंटम इस समय सही चल रहा है। कंपनी द्वारा उन्हें ये बड़ा अवसर दिया जा सकता है। ऐसा हुआ तो फिर उनका करियर और भी ऊपर चला जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications