"शेर की तरह"- फेमस WWE Superstar ने अपने भाई Roman Reigns के साथ खास तस्वीर शेयर करते हुए दिया अहम संदेश

Ujjaval
WWE सुपरस्टार जे उसो ने रोमन रेंस के साथ शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी
WWE सुपरस्टार जे उसो ने रोमन रेंस के साथ शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

Jey Uso & Roman Reigns: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) ने अपने भाइयों के साथ शानदार तस्वीर शेयर की और वो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) के बीच चीज़ें सही नहीं चल रही हैं और ऐसे में जे उसो का स्टोरी पोस्ट करना कई अलग-अलग चीज़ों के संकेत देता है। वो यह दिखाना चाह रहे हैं कि ब्लडलाइन में सबकुछ ठीक है।

जे उसो ने थोड़े समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। फोटो में उनके साथ जिमी उसो और रोमन रेंस नज़र आ रहे हैं। उन्होंने यहां पर फैंस को संदेश दिया। यहां उन्होंने रोमन रेंस, जिमी उसो और खुद को शेर की तरह बताया। जे उसो ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा,

"शेर की तरह।"

आप नीचे जे उसो की इंस्टाग्राम स्टोरी देख सकते हैं:

द ब्लडलाइन के सदस्यों के बीच चीज़ें ठीक नहीं है। जे उसो और रोमन रेंस के बीच थोड़ी अनबन कुछ महीनों पहले देखने को मिली थी। WrestleMania 39 के बाद से द उसोज़ की अपने भाई रोमन से मुलाकात नहीं हुई है। इसी बीच सोलो सिकोआ भी अपने बड़े भाइयों से नाराज हैं। सिकोआ और जे उसो के बीच दिक्कतें बढ़ गई हैं। Backlash 2023 में सोलो ने जे पर लगभग हमला कर ही दिया था। अब ब्लडलाइन के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

WWE SmackDown में Roman Reigns की होगी जबरदस्त वापसी

SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस की वापसी देखने को मिलेगी। WrestleMania 39 के बाद Raw के एपिसोड में ट्राइबल चीफ नज़र आए थे। इसके बाद से वो एक्शन से दूर हैं और अब ब्लू ब्रांड के शो में उनके रिटर्न को लेकर सभी उत्साहित हैं। रोमन रेंस इस शो में आकर ब्लडलाइन के सदस्यों के बीच चल रही दिक्कतों को लेकर बात कर सकते हैं। इसी के साथ Night of Champions 2023 के लिए उनकी किसी बड़े रेसलर के साथ दुश्मनी की भी शुरुआत हो सकती है। देखना होगा कि रोमन SmackDown में क्या करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।