WWE फैंस के पसंदीदा Superstar ने Roman Reigns के खिलाफ दोबारा मैच लड़ने के दिए संकेत, ऐतिहासिक स्ट्रीक का अंत करने पर भी आई प्रतिक्रिया

Ujjaval
WWE सुपरस्टार जे उसो ने रोमन रेंस के खिलाफ मैच के दिए संकेत
WWE सुपरस्टार जे उसो ने रोमन रेंस के खिलाफ मैच के दिए संकेत

Jey Uso & Roman Reigns: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) के लिए साल 2023 काफी जबरदस्त रहा। वो द ब्लडलाइन (The Bloodline) से अलग हो गए और फिर रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ उनका समरस्लैम (SummerSlam 2023) में मैच भी देखने को मिला। उसो ने अब रोमन के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए उनकी स्टोरीलाइन को सबसे अच्छा बताया और बड़ा मैच टीज़ किया।

Ad

जे उसो ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर WWE की एक पोस्ट शेयर की। इसमें WWE ने फैंस से 2023 की सबसे अच्छी दुश्मनी के बारे में पूछा था। उसो ने यहां पर अपनी और रोमन रेंस की फोटो लगाई। उन्होंने इसके द्वारा यह बताने का प्रयास किया है कि दोनों भाइयों के बीच SummerSlam के लिए चली स्टोरीलाइन सबसे ज्यादा बढ़िया थी। उसो ने इसी के साथ ट्राइबल चीफ के खिलाफ दोबारा मैच लड़ने के संकेत दे दिए हैं।

आप नीचे जे उसो की स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

जे उसो की स्टोरी का स्क्रीनशॉट
जे उसो की स्टोरी का स्क्रीनशॉट

जे उसो ने SummerSlam 2023 में रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ के पद के लिए चैलेंज किया था। दोनों के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिला था। यह मुकाबला काफी जबरदस्त रहा लेकिन अंत में जिमी उसो के धोखे के कारण जे की जीत नहीं हुई। रोमन ने अपने टाइटल को रिटेन रखा। जिस तरह रोमन की जीत हुई थी, जे के दोबारा ट्राइबल चीफ से भविष्य में मैच की नींव रख दी गई थी। उसो ने अब रेंस के साथ पोस्ट शेयर करके मैच के भविष्य में फिर से होने के संकेत जरूर दे दिए हैं।

Ad
youtube-cover
Ad

WWE सुपरस्टार Jey Uso ने Roman Reigns को पिन करने वाले पल को किया याद

रोमन रेंस को लंबे समय से कोई पिन नहीं कर पाया था। Money in the Bank 2023 में द उसोज़ का रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के खिलाफ ब्लडलाइन सिविल वॉर मैच देखने को मिला था। इस मैच में जे ने रोमन को पिन करके टीम को जीत दिलाई थी और ट्राइबल चीफ के 1294 दिनों से पिन नहीं होने की स्ट्रीक का भी अंत कर दिया था।

youtube-cover
Ad

जे उसो ने इससे जुड़ी पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए 'Yeet' लिखा।

आप नीचे जे उसो की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

जे उसो ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह शेयर किया
जे उसो ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह शेयर किया

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications