WWE ने John Cena की SmackDown में वापसी को लेकर किया बहुत बड़ा ऐलान, इस रेसलर के साथ खास सैगमेंट में दिखाएंगे अपना जलवा

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

John Cena: WWE सुपरस्टार जॉन सीना (John Cena) अगले हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में नजर आने वाले हैं। कंपनी ने इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया है।

Ad

16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड के दौरान अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी की। इसके बाद उन्होंने Payback 2023 को होस्ट किया। इसके अलावा वो एलए नाइट और द मिज़ के बीच मैच में गेस्ट रेफरी भी बने थे।

Superstar Spectacle इवेंट का आयोजन भारत में हुआ था। वहां पर जॉन सीना का जलवा देखने को मिला। जॉन सीना ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के साथ टीम बनाकर लुडविग काइजर और जियोवानी विंची का सामना किया। सीना और सैथ ने जीत हासिल की।

SmackDown के एपिसोड में ऑस्टिन थ्योरी ने सिंगल्स मुकाबले में एलए नाइट का सामना किया, जिसमें ग्रेसन वॉलर कमेंट्री पर मौजूद थे। मुकाबले के दौरान, वॉलर ने कहा कि सीना अगले सप्ताह ग्रेसन वॉलर इफेक्ट में दिखाई देंगे। बाद में WWE ने इसे ऑफिशियल कर दिया।

Ad

WWE Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में John Cena ने दिया था सरप्राइज

कुछ महीने पहले Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में भी दोनों का आमना-सामना हुआ था। इस शो में सीना ने सरप्राइज एंट्री की थी। उन्होंने जबरदस्त प्रोमो दिया था। उनके सैगमेंट में वॉलर ने दखलअंदाजी की थी। अंत में सीना ने उन्हें अपना फिनिशिंग मूव भी दिया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले हफ्ते ग्रेसन वॉलर इफेक्ट के दौरान जॉन सीना क्या कहते हैं।

यहां से दोनोंं के बीच मुकाबला भी तय हो सकता है। ऐसा हुआ तो फिर ये वॉलर के लिए अच्छी बात होगी। सीना शायद अगले दो महीने तक WWE में काम करेंगे। WWE Fastlane का आयोजन अगले महीने होगा। वहां पर वॉलर और सीना के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

सीना के आने से कंपनी के बिजनेस को भी बहुत फायदा हो रहा होगा। भारत में हुए इवेंट में भी फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया। सीना ने भारतीय फैंस को धन्यवाद भी कहा। उनकी एंट्री पर फैंस खुशी से उछल पड़े थे। खैर अब सभी की नजरें अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड पर होंंगी।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications