WWE में Roman Reigns के Bloodline ग्रुप टूटने को लेकर 38 साल के Superstar ने किया चौंकाने वाला दावा, जानिए क्या कहा?

..
ब्लडलाइन में चला रहा है बड़ा विवाद
ब्लडलाइन में चला रहा है बड़ा विवाद

Roman Reigns: WWE में लगभग 2 साल अपना दबदबा बनाए रखने वाली द ब्लडलाइन ( The Bloodline) इस साल की शुरूआत से ही टूटने लगी थी। अब रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ केवल सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ही रह गए हैं। हाल ही में स्मैकडाउन (SmackDown) स्टार कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) .ने इस टॉप हील फैक्शन के टूटने से जुड़ा एक अनोखा दावा किया है।

Ad

38 साल के कैरियन क्रॉस ने अपनी पार्टनर स्कॉर्लेट के साथ अगस्त 2022 में कंपनी में वापसी की थी। क्रॉस ने आते ही ड्रू मैकइंटायर पर हमला किया था। उस समय ड्रू की रोमन रेंस से दुश्मनी चल रही थी। इसके बाद स्कॉर्लेट ने रिंग में मौजूद रोमन के सामने सैंडग्लास को रख दिया था।

कई फैंस का मानना है कि SmackDown में हुए इस सैगमेंट के कुछ ही महीनों बाद ब्लडलाइन में मतभेद बढ़ गए थे। इसके बाद Royal Rumble 2023 में सैमी ज़ेन, फिर Night of Champions में जिमी उसो और कुछ हफ्तों बाद SmackDown में जे उसो ब्लडलाइन से अलग हो गए थे। हाल ही में इंस्टाग्राम पर 38 साल के कैरियन ने फैंस की एक थ्योरी को पोस्ट किया था, जिसमें पूर्व NXT चैंपियन भी सहमत नज़र आ रहे हैं। बता दें कि Roman Reigns और कैरियन क्रॉस का कोई भी मैच आज तक नहीं हुआ है।

Ad

WWE यूनिवर्स को है Karrion Kross और Roman Reigns के बीच दुश्मनी का इंतज़ार

कैरियन क्रॉस ने जब WWE में वापसी की थी, तब उन्होंने उस समय कंपनी के दोनों टॉप स्टार (रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर) पर निशाना साधा था। फैंस को भी लगा था कि जल्द ही रोमन और क्रॉस की दुश्मनी देखने मिल सकती है। हालांकि, इसके बाद से क्रॉस को अभी तक ट्राइबल चीफ के खिलाफ या साथ कुछ भी करने का मौका नहीं मिला है।

यह संभव है कि दोनों स्टार्स जल्द ही भविष्य में एक दूसरे के खिलाफ खड़े हुए नज़र आए। लेकिन अभी दोनों स्टार्स के रास्ते बहुत अलग नज़र आ रहे हैं। कैरियन क्रॉस और एजे स्टाइल्स की दुश्मनी SmackDown में चल रही है, वहीं Roman Reigns को अपने ही ग्रुप के पुराने मेंबर्स से लड़ना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते SummerSlam में रोमन रेंस ने जे उसो को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की थी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications