Karrion Kross: WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) हमेशा से ही अपने खतरनाक अंदाज और जबरदस्त फिजिक के लिए जाने जाते हैं। क्रॉस अपने शरीर पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं और लगातार वर्कआउट करते हैं। थोड़े समय पहले ही क्रॉस ने अपने वर्कआउट से जुडी एक खास वीडियो शेयर करके फैंस को मोटिवेट करने की कोशिश की।
मौजूदा SmackDown सुपरस्टार ने थोड़े समय पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में वो वर्कआउट कर रहे हैं और वो यहां अपने बाइसेप्स को ट्रेन करने पर ध्यान दे रहे हैं। बड़ी बात यह है कि वो काफी ज्यादा वजन उठा रहे हैं और इससे पता चलता है कि उनके पास जबरदस्त ताकत है। इस वीडियो के कमेंट्स में फैंस ने उनकी जमकर तारीफ भी की है।
आप नीचे कैरियन क्रॉस द्वारा डाली गई पोस्ट देख सकते हैं:
WWE में Karrion Kross का सफर उतार-चढाव वाला रहा है
कैरियन क्रॉस ने NXT में डेब्यू करने के बाद काफी ज्यादा प्रभावित किया था। वो इस ब्रांड के टॉप स्टार बन गए थे और बहुत तेजी से अन्य रेसलर्स को पछाड़ दिया था। WWE में उनका पहला रन सही मायने में खास रहा था। वो इस ब्रांड में दो बार NXT चैंपियन बनने में सफल रहे और फिर मेन रोस्टर डेब्यू किया। मेन रोस्टर पर उनका रन काफी ज्यादा निराशाजनक साबित हुआ। इसी वजह से WWE ने उन्हें नवंबर 2021 में कंपनी से रिलीज कर दिया।
क्रॉस ने इसके बाद कुछ महीनों तक इंडिपेंडेंट प्रमोशन्स में काम किया। ट्रिपल एच ने WWE की कमान हाथ में लेने के बाद कई सारे पूर्व स्टार्स की वापसी कराई। उनमें कैरियन क्रॉस और उनकी पत्नी स्कार्लेट का नाम भी शामिल था। दोनों ही रेसलर्स ने 5 अगस्त 2022 को SmackDown के एपिसोड में वापसी की थी।
क्रॉस ने इसके बाद ड्रू मैकइंटायर के साथ अपनी दुश्मनी शुरू की, जो सफल रही। उन्हें स्कॉटिश स्टार पर एक बार जीत भी मिली थी। हालांकि, इसके बाद से क्रॉस का मोमेंटम बिगड़ गया और वो फिर से अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। अभी कैरियन की दुश्मनी एजे स्टाइल्स के साथ चल रही है और अगले हफ्ते दोनों के बीच मैच देखने को मिलने वाला है। उम्मीद है कि क्रॉस जल्द ही फिर से टॉप पर आने में सफल रहेंगे।
