Karrion Kross & Scarlett: WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) ने हाल ही में अपनी पत्नी स्कार्लेट (Scarlett) के साथ शानदार तस्वीर शेयर की। उन्होंने शादी को एक साल होने पर ट्वीट किया और इसपर फैंस ने भी खुशी जताई। साथ ही स्कार्लेट ने भी क्रॉस की इस पोस्ट पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। कैरियन क्रॉस ने कुछ समय पहले एक ट्वीट किया और उन्होंने यहां अपनी पत्नी के साथ की तीन फोटो शेयर की। वो यहां केक काटते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन द्वारा फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने लिखा, "एक साल पहले आज मैंने मेरी साथी और सबसे अच्छी दोस्त से शादी की थी।"आप नीचे कैरियन क्रॉस का यह ट्वीट देख सकते हैं:Karrion Kross@realKILLERkrossOne year ago today I married my twin flame & best friend.5354352One year ago today I married my twin flame & best friend. https://t.co/KpqxP3ldSXइसी चीज़ पर स्कार्लेट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और उन्होंने क्रॉस के ट्वीट को क्वोट करते हुए उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी। Scarlett Bordeaux@Lady_Scarlett13Happy anniversary my love ‍‍ twitter.com/realkillerkros…Karrion Kross@realKILLERkrossOne year ago today I married my twin flame & best friend.140360One year ago today I married my twin flame & best friend. https://t.co/KpqxP3ldSXHappy anniversary my love ❤️‍🔥💫❤️‍🔥 twitter.com/realkillerkros…WWE सुपरस्टार Karrion Kross और Scarlett इस समय SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैंट्रिपल एच के पिछले साल क्रिएटिव कंट्रोल में आते ही कैरियन क्रॉस की वापसी हो गई थी। वो मेन रोस्टर पर अपनी पत्नी स्कार्लेट के साथ आए थे। उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के साथ स्टोरीलाइन शुरू की थी और इसके बाद दोनों के बीच बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले। क्रॉस का यहां ड्रू पर एक बार पलड़ा भारी भी रहा। क्रॉस की रे मिस्टीरियो के साथ दुश्मनी भी फैंस को पसंद आई थी। दोनों कई बार इन-रिंग एक्शन में नज़र आए। रे जैसे दिग्गज के खिलाफ लड़ने से भी कैरियन को फायदा हुआ था। इसके अलावा स्कार्लेट का इन-रिंग डेब्यू भी फैंस को याद होगा। क्रॉस ने वापसी के बाद कुछ यादगार पल दिए हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी बुकिंग उतनी बेहतर साबित नहीं हुई है। देखकर लग रहा है कि इस समय WWE के पास क्रॉस के लिए प्लान्स नहीं है। उनके पास काफी टैलेंट है और ट्रिपल एच को यह चीज़ बहुत अच्छे से पता है। इसी वजह से आने वाले समय में वो क्रॉस को किसी बड़े स्टार के साथ स्टोरीलाइन में जोड़ सकते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।