"मैं The Bloodline का सम्मान नहीं करता"- फेमस WWE Superstar ने दिया बहुत बड़ा बयान, Roman Reigns की तारीफों के बांधे पुल

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस और ब्लडलाइन को लेकर बात की
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस और ब्लडलाइन को लेकर बात की

Kevin Owens: WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस (Kevin Owens) की रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्लडलाइन के साथ काफी बड़ी दुश्मनी रही है। अब ब्लडलाइन फैक्शन पूरी तरह से बदल गया है। रोमन की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं। अब केविन ने ब्लडलाइन के नए वर्जन और रोमन रेंस को लेकर बात की।

Ad

The Bump के शो पर केविन ओवेंस नज़र आए थे। इसी बीच उन्होंने नए द ब्लडलाइन फैक्शन पर निशाना साधा। केविन ने बताया कि उनके मन में रोमन रेंस और द उसोज़ के लिए बहुत सम्मान है। उन्होंने रोमन और उसोज़ की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा,

"यह नई ब्लडलाइन नकली है। भले ही रोमन रेंस और द उसोज़ की मेरे साथ दिक्कतें रही हैं लेकिन मेरे मन में उन लोगों के लिए काफी ज्यादा सम्मान है क्योंकि वो इस सफर का हिस्सा रहे हैं। हमने अभी तक जो कुछ भी किया है, वो पहले ही सबकुछ कर चुके हैं। मैंने उनके साथ पूरी दुनिया में सफर किया है। टामा टोंगा को मैं नहीं पहचानता।"

केविन ओवेंस ने आगे कहा,

"मुझे पता है कि वो काफी समय से रेसलिंग कर रहे हैं लेकिन मुझे उनके बारे में कुछ नहीं पता है। कुछ हफ्तों पहले जब वो नज़र आए थे, उसके पहले मैं उनसे कभी नहीं मिला था। मैं कभी उनके आसपास भी नहीं रहा था। आप उसी तरह से आए जिस तरह से वो (ब्लडलाइन) आए, जो कि एक असली डरपोक व्यक्ति का तरीका होता है। मुझे सही मायने में पता नहीं है कि सोलो क्या चाहते हैं। वो कुछ सालों से यहां पर काम कर रहे हैं लेकिन वो द उसोज़ या रोमन रेंस की तरह बिल्कुल नहीं हैं। मैं इस ब्लडलाइन का सम्मान नहीं करता।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने किए ब्लडलाइन में बड़े बदलाव

WWE WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन में कई बड़े बदलाव किए। वो खुद को ट्राइबल चीफ मानने लगे हैं। उन्होंने जिमी उसो को फैक्शन से बाहर किया और टामा टोंगा को शामिल किया। WWE Backlash France 2024 इवेंट के साथ ही टांगा लोआ भी फैक्शन का हिस्सा बन गए

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications