"The Bloodline को खत्म करना होगा"- WWE में 4 साल से Roman Reigns और उनके ग्रुप के खिलाफ लड़ रहे दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Ujjaval
WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस ने ब्लडलाइन को खत्म करने का बनाया लक्ष्य
WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस ने ब्लडलाइन को खत्म करने का बनाया लक्ष्य

Kevin Owens: WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) लगातार डॉमिनेट कर रहा है। यह चीज़ काफी सालों से देखने को मिल रही है। अभी फैक्शन में नए सदस्य जुड़ गए हैं। कुछ ऐसे स्टार्स हैं, जो लगातार ब्लडलाइन के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे हैं। इसमें केविन ओवेंस (Kevin Owens) का नाम सबसे ऊपर है और अब उन्होंने ब्लडलाइन को खत्म की बात कही है।

Ad

WWE के The Bump शो पर केविन ओवेंस खास गेस्ट के रूप में नज़र आए थे। इसी बीच उन्होंने टामा टोंगा और टांगा लोआ के द ब्लडलाइन और सोलो सिकोआ से असल जीवन में रिश्ते पर सवाल खड़े किए। इसी बीच उन्होंने बताया कि वो ब्लडलाइन से लगभग 4 साल से लड़ रहे हैं और ऐसे में उन्हें इस चीज़ का एंड जरूर करना होगा। उन्होंने कहा,

"मुझे पक्का लगता है कि वो (ब्लडलाइन के मौजूदा और पूर्व सदस्य) असल में उनसे (टामा टोंगा और टांगा लोआ) कोई रिश्ता नहीं रखते हैं लेकिन मुझे यह चीज़ सुनने को मिलती है कि उनके जैसे कई अन्य सदस्य भी हैं। मैं द ब्लडलाइन से लगभग 4 साल से लड़ रहा हूं। यह ऐसी समस्या है, जो लगातार बढ़ती जा रही है। हमें इस चीज़ (ब्लडलाइन) को खत्म करना होगा क्योंकि लगभग 4 साल हो गए हैं।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania XL के बाद द ब्लडलाइन में काफी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं

द ब्लडलाइन फैक्शन की शुरुआत रोमन रेंस ने द उसोज़ के साथ मिलकर की थी। बाद में सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन इस ग्रुप का हिस्सा बने। जे उसो और सैमी ज़ेन बाद में ब्लडलाइन से अलग हो गए। इसके बाद द रॉक ने ग्रुप में एंट्री की। WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए और इसके बाद जो हुआ, वो एकदम चौंकाने वाला रहा।

सोलो सिकोआ ने ट्राइबल चीफ की तरह बर्ताव करते हुए जिमी उसो को फैक्शन से बाहर कर दिया। इसी बीच उन्होंने टामा टोंगा को ग्रुप में जोड़ लिया। WWE Backlash France 2024 द्वारा टांगा लोआ के रूप में एक और सदस्य ब्लडलाइन का हिस्सा बन गया। वापसी के बाद इन चीज़ों पर रोमन का रिएक्शन देखने लायक रहेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications