WWE Superstar को लेकर आई अच्छी खबर, Vince McMahon को प्रभावित करने के बाद मिलेगा जबरदस्त पुश?

एलए नाइट इस समय WWE के सबसे फेमस स्टार्स में से एक हैं
एलए नाइट इस समय WWE के सबसे फेमस स्टार्स में से एक हैं

LA Knight & Vince McMahon: एलए नाइट (LA Knigh) इस समय WWE के सबसे फेमस स्टार्स में से एक हैं। उन्हें हर एरीना में फैंस का जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। इसके बाद भी WWE ने उन्हें अभी तक कोई भी बड़ा पुश नहीं दिया है। इसी कड़ी में अब उन्हें लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) भी इस समय एलए नाइट से काफी ज्यादा प्रभावित हैं और आने वाले समय में इसके चलते उन्हें एक बड़ा पुश मिल सकता है।

PWTorch के वेड कैलर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि WWE के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन विंस मैकमैहन, एलए नाइट के बढ़ते हुए स्टारडम को पसंद कर रहे हैं और वो भी एलए नाइट के फैन बन रहे हैं। ऐसे में उन्हें फ्यूचर में एक पुश मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

youtube-cover

WWE ने अभी तक नहीं दिया है LA Knight को बड़ा पुश

मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही एलए नाइट की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। फैंस उन्हें मेन इवेंट सीन में देखना चाहते हैं। फैंस उनकी प्रोमो स्किल्स से काफी ज्यादा प्रभावित हैं। हालांकि, फैंस इस बात से खुश नहीं है कि WWE उन्हें पुश नहीं दे रहा है। फैंस को उम्मीद थी कि नाइट Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतेंगे, हालांकि वो कॉन्ट्रैक्ट नहीं जीत पाए थे। वो इसके बाद यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट का हिस्सा बने थे और इस मैच में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

youtube-cover

अगर विंस मैकमैहन सच में एलए नाइट से प्रभावित हुए हैं, तो आने वाले समय में उन्हें एक बड़ा पुश मिल सकता है। WWE को उनके पुश को लेकर अब और ज्यादा देर नहीं करनी चाहिए। उनकी उम्र को लेकर पहले ही काफी ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अगर अब WWE ने उन्हें पुश देने में देर की, तो इससे उन्हें ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा फैंस भी उनके खिलाफ टर्न हो सकते हैं।

ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में किस तरह से एलए नाइट को पुश देता है। फैंस भी उनके पुश को लेकर इंतजार कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment