WWE सुपरस्टार लेसी इवांस (Lacey Evans) लंबे समय से रिंग से दूर हैं और हालिया समय में उनकी वापसी की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन अब उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐसी सभी खबरों को सिरे से खारिज किया है। इवांस ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल रिंग में वापसी नहीं करने वाली हैं। आखिरी बार उन्हें फरवरी 2021 में देखा गया था।इवांस ने 2019 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। इसके बाद से वह कई बड़ी फिउड में शामिल रही हैं। उन्होंने बैकी लिंच के खिलाफ RAW विमेंस चैंपियनशिप के लिए भी फिउड किया है। फरवरी 2021 में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताने के बाद से ही वह कंपनी से दूर हैं। उन्हें पिछले साल के Elimination Chamber इवेंट से हटा लिया गया था। View this post on Instagram Instagram Postकुछ समय से लगातार अफवाहें चल रही थीं कि इवांस रिंग में वापसी करने वाली हैं। हालांकि, उन्होंने खुद ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात से इंकार किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि वह अपनी बेटी के साथ हैं और कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि उन्हें नहीं पता कि लोग किस बारे में बात कर रहे हैं। हालांकि, वह इतनी फिट दिखाई दे रही हैं कि रिंग में वापसी कर सकें।WWE से दूर जाने के पहले क्या कर रही थीं लेसी इवांस?प्रेग्नेंसी की जानकारी देने से पहले वह 2021 Elimination Chamber में रेसलिंग करने वाली थीं। ऐसा बताया जा रहा था कि वह असुका का सामना करेंगी और उनके RAW विमेंस चैंपियनशिप जीतने की भी उम्मीद की जा रही थी। उन्हें रिक फ्लेयर के साथ भी एक स्टोरीलाइन में रखा गया था जिसमें दोनों के बीच रोमांस दिखाया जा रहा था।ऐसा इसलिए किया जा रहा था ताकि उनके और शार्लेट फ्लेयर के बीच फिउड बनाया जा सके। हालांकि, इवांस की प्रेग्नेंसी के कारण इन सारे प्लान को रद्द कर देना पड़ा। इवांस ने अक्टूबर 2021 में अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था। मां बने लगभग छह महीने हो जाने के बाद भी फिलहाल उनका रिंग में लौटने का कोई मन नहीं दिख रहा है।