WWE सुपरस्टार लेसी इवांस (Lacey Evans) ने हाल ही में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) की जमकर तारीफ की है और कार्मेला (Carmella) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उन्हें अपना फेवरेट बताया है। इस हफ्ते रॉ (Raw) में कार्मेला ने चार लोगों को हराते हुए WWE यूनिवर्स को चौंका दिया था। उन्होंने Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर बनने के लिए फैटल-5-वे मुकाबला जीता था।हाल ही में WWE The Bump शो में लेसी इवांस ने ब्लेयर की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वह टाइटल मुकाबले में ब्लेयर जीत हासिल करेंगी। इवांस ने कहा,बियांका जीत रही हैं। वह पावरहाउस हैं। मैं NXT से ही उनके साथ हूं और उनकी कड़ी मेहनत कोई सरप्राइज नहीं है। मैं केवल सुंदर होने या फिर रिंग में होने को लेकर बात नहीं कर रही हूं बल्कि मैं सबकुछ के लिए बात कर रही हूं। उनका गियर, एक मां के रूप में, एक इंसान के रूप में वह कभी रुकती नहीं हैं। उनकी प्रेरणा हर बार की तरह इस बार भी चमकने वाली है।WWE करियर की शुरुआत में लेसी इवांस ने की थी बियांका ब्लेयर की मददभले ही आज के समय में बियांका ब्लेयर टॉप फीमेल सुपरस्टार हैं, लेकिन 2016 में कंपनी ज्वाइन करने के समय उनके पास रेसलिंग का अनुभव नहीं था। रेसलिंग दिग्गज मार्क हेनरी ने खुलासा किया था कि बियांका ने शुरुआती दिनों में इवांस से काफी कुछ सीखा है। हेनरी ने कहा थाजब लेसी इवांस NXT में थीं तो मैंने बियांका ब्लेयर से यही कहा था कि तुम लेसी इवांस के पास जाओ और उनसे कहो कि मार्क हेनरी ने उन्हें तुम्हारे साथ काम करने को कहा है। इवांस ने उस रात मुझसे पूछा था कि वह लड़की कौन सी है। मैंने कहा था कि यह वह लड़की है जो सबसे पीछे छोड़ने वाली है।Bianca Belair@BiancaBelairWWEThe Future.#WWEEvolution1213157The Future.#WWEEvolution https://t.co/a9G6fGgsfmलेसी इवांस और बियांका ब्लेयर ने स्टैमफोर्ड बेस्ट प्रमोशन को 2016 में ज्वाइन किया था। बियांका ने मेन रोस्टर में काफी सफलता हासिल की है, लेकिन लेसी इवांस ने दूसरों को आगे बढ़ने में मदद किया है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।