WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन (Liv Morgan) का हाल ही में 'The Kill Room' मूवी के कास्ट मेंबर के रूप में खुलासा किया गया। लिव मॉर्गन की साथी सुपरस्टार लेसी इवांस (Lacey Evans) ने उनके इस नए करियर को लेकर प्रतिक्रिया दी और लिव की जमकर तारीफ की। लिव मॉर्गन इस मूवी में उमा थरमन, सैमुअल एल जैक्सन जैसे हॉलीवुड स्टार्स और स्ट्रेंजर थिंग्स एक्ट्रेस माया हॉक के साथ काम करने वाली हैं। हालांकि, इस मूवी के लिए अभी तक लिव मॉर्गन के रोल का खुलासा नहीं किया गया है।इस फिल्म के ऑफिशियल ऐलान के बाद कई पूर्व और वर्तमान WWE सुपरस्टार्स ने लिव मॉर्गन की जमकर तारीफ की। बता दें, लेसी इवांस ने ट्वीट करते हुए लिव मॉर्गन को काफी मेहनती बताया और इसके साथ ही लेसी ने यह भी कहा कि उन्हें लिव मॉर्गन पर काफी गर्व है। अभी यह कहना मुश्किल है कि लिव मॉर्गन इस फिल्म के शूटिंग शुरू होने के बाद WWE से ब्रेक लेने वाली हैं या नहीं।WWE Hell in a Cell 2022 में लिव मॉर्गन बड़े मैच का हिस्सा होंगीLacey Evans ~ WWE Superstar.@LaceyEvansWWEOne of the hardest worker I know. So proud of you. twitter.com/WWEPR/status/1…WWE Public Relations@WWEPR#WWERaw Superstar @YaOnlyLivvOnce will make her film debut in Yale Entertainment's upcoming comic thriller, The Kill Room, alongside an ensemble cast. @DEADLINE deadline.com/2022/06/wwe-su…22510#WWERaw Superstar @YaOnlyLivvOnce will make her film debut in Yale Entertainment's upcoming comic thriller, The Kill Room, alongside an ensemble cast. @DEADLINE deadline.com/2022/06/wwe-su…One of the hardest worker I know. So proud of you. 🙌❤️ twitter.com/WWEPR/status/1…लिव मॉर्गन ने भले ही WWE के बाहर करियर बनाना शुरू कर दिया हो लेकिन वो Raw में भी महत्वपूर्ण स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। बता दें, लिव मॉर्गन इस साल Hell in a Cell में बड़े टैग टीम मैच में कम्पीट करने वाली हैं। इस मैच में लिव मॉर्गन, एजे स्टाइल्स और फिन बैलर के साथ टीम बनाकर रिया रिप्ली, ऐज और डेमियन प्रीस्ट की टीम का सामना करने वाली हैं।इस मैच के दौरान ऐज के जजमेंट डे फैक्शन को नया मेंबर मिलने की संभावना काफी बढ़ गई है। अगर ऐसा है तो संभव है कि जजमेंट डे इस मैच में एजे स्टाइल्स, फिन बैलर और लिव मॉर्गन को हरा सकते हैं। बता दें, लिव मॉर्गन को जजमेंट डे मेंबर के रूप में टीज़ किया जा चुका है और यह देखना रोचक होगा कि लिव यह फैक्शन जॉइन करती हैं या नहीं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।