Liv Morgan: WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुद की तस्वीर पोस्ट की। इसमें उनके शरीर पर जख्मों के निशान दिख रहे हैं। स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में उन्होंने सभी फैंस को अपने खतरनाक रूप से चौंका दिया था।WWE SmackDown के बाद लिव मॉर्गन ने जख्मों के निशान दिखाएलिव मॉर्गन और रोंडा राउजी के बीच Extreme Rules 2022 में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए एक मैच देखने को मिला था। असल में यह Extreme Rules मैच था और यहां पर रोंडा ने जीत दर्ज की थी। रोंडा के सबमिशन के कारण लिव पासआउट हो गई थीं लेकिन वो इस दौरान मुस्कुरा रही थीं।मैच के बाद भी वो अजीब बर्ताव कर रही थीं। इसके बाद से ही उनके कैरेक्टर में अलग तरह का बदलाव नज़र आ रहा है। SmackDown के आखिरी एपिसोड में उन्होंने सोन्या डेविल पर बुरी तरह हमला करके उनकी हालत खराब कर दी थी। इस हफ्ते डेविल के खिलाफ मैच में उन्होंने फिर गुस्सा निकाला।Wrestle Ops@WrestleOpsTHIS Liv Morgan so far #SmackDown3455255THIS Liv Morgan so far 🔥🔥🔥 #SmackDown https://t.co/r6cIZJuvJ9यह मैच डबल काउंटआउट के कारण खत्म हो गया। इसके बाद भी लिव ने सोन्या पर जमकर हमला किया। बाद में उन्होंने डेविल को टॉप रोप से चेयर्स पर सुपरप्लेक्स दे दिया। उनका कैरेक्टर अब पूरी तरह से बदल गया है और वो अब जोखिम उठाने से नहीं डर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक फोटो पोस्ट की।इस तस्वीर को देखकर साफ तौर पर पता चल रहा है कि सोन्या के खिलाफ SmackDown में मैच के दौरान लिव मॉर्गन को थोड़ी चोट लगी है। उनके बाएं हाथ में साफ तौर पर निशान देखे जा सकते हैं। उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन में 'Extreme' लिखा। वो बताना चाहती हैं कि उन्होंने डेविल की बुरी हालत करने के लिए बड़ा जोखिम लिया।यह रहा लिव मॉर्गन का ट्वीट: LIV Morgan@YaOnlyLivvOnceExtreme8710547लिव मॉर्गन का यह कैरेक्टर कई फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। देखना होगा कि उनकी और सोन्या डेविल की यह दुश्मनी किस तरह से आगे बढ़ाई जाती है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।