WWE Raw में मैच के दौरान 29 साल के Superstar को लगी गंभीर चोट, रिपोर्ट में बड़े खुलासे के बाद करियर पर लग सकता है विराम?

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Liv Morgan: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। सभी सुपरस्टार्स ने अपना दम दिखाया। लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के लिए यह शो अच्छा नहीं रहा। उन्हें विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप से हाथ धोना पड़ा। अब रिपोर्ट में खबर आ रही है कि उनको चोट लग गई और उन्हें स्लिंग के साथ बिल्डिंग से बाहर निकलते देखा गया।

Ad
Ad

लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ के लिए Raw की रात खराब रही। चेल्सी ग्रीन और सोन्या डेविल के खिलाफ दोनों को विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा। दुर्भाग्य से लिव मॉर्गन मैच के दौरान घायल भी हो गईं। WrestlingNewsCo के अनुसार पूर्व चैंपियन की कुछ ट्रेनर्स ने जांच की और उन्हें स्लिंग के साथ बिल्डिंग से बाहर निकलते देखा गया।

WWE SummerSlam 2023 में हो सकता है बड़ा टाइटल मैच

लिव मॉर्गन को पहले भी इंजरी के कारण टाइटल छोड़ना पड़ा था। अब अगर उनकी इंजरी खतरनाक होगी तो फिर बड़ा झटका लगेगा। उन्हें बाहर भी होना पड़ सकता है। वैसे शायद प्लान के अनुसार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। ऐसा लग रहा है कि राकेल रॉड्रिगेज़ और रिया रिप्ली के बीच SummerSlam 2023 में मुकाबला होगा। इस बात के संकेत मिल चुके हैं। अब देखना होगा कि लिव मॉर्गन के लिए कंपनी का क्या प्लान होगा।

Money in the Bank 2023 में लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ ने रोंडा राउजी और शेना बैज़लर को हराकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी। उस मैच में बैज़लर ने रोंडा के ऊपर हमला कर दिया था। मॉर्गन और राकेल का टाइटल रन सिर्फ 18 दिनों में ही खत्म हो गया। सोन्या डेविल और चेल्सी ग्रीन को इस बार कंपनी ने पुश दिया। ट्रिपल एच ने भी उन्हें बधाई दी। सोन्या ने 8 साल बाद कंपनी में अपनी पहली चैंपियनशिप हासिल की।

खैर अब देखना होगा कि लिव मॉर्गन की इंजरी को लेकर क्या अपडेट सामने आएगा। वो खुद भी इस बारे में जरूर अपने फैंस को बताएंगी। फैंस दुआ करेंगे कि उनकी इंजरी ज्यादा गंभीर ना होगा। अगर ऐसा हुआ तो फिर उनके करियर के लिए भी अच्छा नहीं होगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications