Logan Paul: लोगन पॉल ने सोशल मीडिया पर अपना पहला WWE एक्शन फीगर टीज किया है। 5 नवंबर को रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। WWE ने कुछ दिन पहले ही इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया है। 16 सितंबर को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में The Bloodline के साथ लोगन पॉल का प्रोमो सैगमेंट हुआ था। लोगन पॉल ने उस समय रोमन रेंस को चुनौती दी थी लेकिन पॉल हेमन ने नकार दिया था। सैमी जेन इस दौरान लोगन पॉल से उलझे थे। इसके बाद WWE ने लास वेगास में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। जिसमें रोमन रेंस, लोगन पॉल, ट्रिपल एच, द उसोज, माइकल कोल, सोलो सिकोआ और सैमी जेन ने हिस्सा लिया था। ट्रिपल एच ने इस दौरान ही दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया था।WWE सुपरस्टार लोगन पॉल ने दिए बहुत बड़े संकेतलोगन पॉल ने हाल ही में ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें मैटल साइन के साथ शूश इमोजी लोगन पॉल ने पोस्ट किया। मैटल एक खिलौने बनाने वाली कंपनी है। इस कंपनी की डील WWE के साथ भी है, जो एक्शन फीगर और एक्सेसरीज के लिए काम करता है। इसके जरिए लोगन पॉल ने अपना पहला एक्शन फीगर टीज किया है और फैंस ये देखने के लिए बहुत उत्साहित होंगे।Logan Paul@LoganPaul🤫 @Mattel17599287🤫 @Mattel https://t.co/NwwXSEGfNFWrestleMania 38 में लोगन पॉल ने अपना इन-रिंग डेब्यू किया था। द मिज़ के साथ मिलकर उन्होंने मिस्टीरियो फैमिली के साथ मैच लड़ा था। इस मैच के अंत में द मिज़ ने लोगन पॉल को धोखा दे दिया था। इसके बाद SummerSlam 2022 में द मिज़ और लोगन पॉल के बीच मैच हुआ था। लोगन पॉल ने इस मैच में शानदार जीत हासिल की थी। अभी तक लोगन पॉल ने दो ही मैच लड़े हैं और तीसरा मैच सीधा उन्हें रोमन रेंस के साथ मिल गया। वैसे जब इस मैच का ऐलान किया गया था तब सभी हैरान हो गए थे। Logan Paul@LoganPaulI AM THE TABLE @WWE323971273I AM THE TABLE @WWE https://t.co/IMvAGWBXGdWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।