WWE Night of Champions में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने वाले संभावित रेसलर का नाम आया सामने, खुद दिए बड़े संकेत

Pankaj
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Logan Paul: WWE Raw में इस हफ्ते ट्रिपल एच (Triple H) ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का अनावरण किया। अब इसके बाद सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि पहला चैंपियन कौन बनेगा। खैर कुछ रेसलर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। WWE सुपरस्टार लोगन पॉल (Logan Paul) ने भी इस टाइटल को जीतने की इच्छी जताई है।

यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप रोमन रेंस के पास रहेगी। ट्रिपल एच ने कहा कि वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप लगातार डिफेंड की जाएगी। WWE Night of Champions का आयोजन अगले महीने 27 मई को होगा। सऊदी अरब में ये इवेंट होगा। यहां WWE को नया वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन मिल जाएगा।

अब रोस्टर में मौजूद सुपरस्टार्स के पास नए टाइटल को जीतने का मौका होगा। लोगन पॉल ने हाल ही में WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। उन्होंने पार्ट-टाइम डील साइन की है। WWE ड्राफ्ट के लिए जारी की गई सूची में भी उनका नाम नहीं है।

लोगन पॉल ने नए टाइटल की तस्वीर पोस्ट की और ट्रिपल एच को टैग किया। उन्होंने Side-Eye का इमोजी भी पोस्ट किया। उन्होंने इसके जरिए मैसेज दे दिया है कि वो इस टाइटल को जीतना चाहते हैं।

WWE Night of Champions में फैंस को मजा आएगा

आने वाले कुछ हफ्ते फैंस के लिए शानदार रहेंगे। फैंस को बड़े सरप्राइज देखने को मिलेंगे। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन कौन बनेगा इस पर भी सभी की नजरें रहेंगी। कंपनी ने कुछ ना कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। अभी तक सैथ रॉलिंस प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। लिस्ट में और भी सुपरस्टार्स है जो दावा पेश कर सकते हैं। WWE ड्राफ्ट के बाद बहुत चीजें क्लियर हो जाएंगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो Night of Champions बहुत ही जबरदस्त इस बार रहेगा। इस शो में हमेशा बड़े सुपरस्टार्स का जलवा देखने को मिलता है। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिलेगा। रोमन रेंस भी कुछ हफ्तों से नज़र नहीं आए है। उनकी वापसी कब होगी ये भी देखने वाली बात होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links