WWE रेसलर का भारत में UFC स्टार के खिलाफ मैच के ऐलान के बाद फैंस का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

WWE, Logan Paul, Conor McGregor,
लोगन पॉल को WWE फैंस पसंद नहीं करते हैं (Photo: WWE.com)

Logan Paul vs Conor McGregor Match Fans Reaction: लोगन पॉल (Logan Paul) WWE में लंबे समय से ब्रेक पर चल रहे हैं। अब उनके बहुत बड़े मुकाबले का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि, यह मुकाबला WWE में नहीं होने वाला है बल्कि यह बॉक्सिंग मैच है। खास बात यह है कि इस मुकाबले का आयोजन भारत के मुंबई शहर में मौजूद वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है। इस बॉक्सिंग मैच में पॉल के प्रतिद्वंदी कॉनर मैकग्रेगर (Conor McGregor) होने वाले हैं जो कि बहुत बड़े UFC स्टार हैं। यही कारण है कि इस बॉक्सिंग मैच को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।

Ad

अधिकतर फैंस को WWE रेसलर और UFC स्टार के बीच मैच का ऐलान होना पसंद नहीं आया है। अब ये फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। आइए ज्यादा देर ना करते हुए WWE सुपरस्टार लोगन पॉल vs कॉनर मैकग्रेगर बॉक्सिंग मैच के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालते हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार लोगन पॉल के कॉनर मैकग्रेगर के खिलाफ बॉक्सिंग मैच के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने निकाली भड़ास:

Ad

(क्या बात है। बेकार फाइट के लिए इतने ज्यादा पैसे मिलना उनलोगों के लिए काफी अच्छी चीज है।)

Ad

(क्या वो सीरियस हैं? लोगन पॉल के कॉनर मैकग्रेगर के खिलाफ जीतने का कोई चांस ही नहीं है।)

Ad

(क्या जेक पॉल vs माइक टायसन के बॉक्सिंग मैच की तरह लोगन पॉल vs कॉनर मैकग्रेगर भी स्क्रिप्टेड होने वाला है?)

Ad

(इस फाइट का कोई मतलब नहीं है। बॉक्सिंग को तो छोड़ो, लोगन पॉल को कोई कुछ भी नहीं करते हुए देखना चाहता है।)

Ad

(दो लोग जो बॉक्सर भी नहीं हैं। वो वानखेड़े जैसे आइकॉनिक वेन्यू में फाइट करने वाले हैं जो कि एक क्रिकेट स्टेडियम है। क्या मजाक है?)

Ad

(क्या पहले चैंपियन बनने वाले कॉनर कई रिकॉर्ड ब्रेक करने के बाद अब पॉल ब्रदर्स और KSI जैसे लोगों से बॉक्सिंग करने वाले हैं। यह उनके करियर में बड़ी गिरावट है।

Ad

(सबकुछ संभव है अगर आपके पास अंबानी और अदानी जैसे लोग मौजूद हो।)

(इसका मतलब यह है कि लोगन पॉल कुछ वक्त के लिए रेसलिंग नहीं करने वाले हैं।)

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications