WWE Royal Rumble के बाद फेमस Superstar ने अपनी बॉडी में किया जबरदस्त बदलाव, बड़े मैच से पहले भरी हुंकार

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने किया अपने लुक में बदलाव
WWE सुपरस्टार ने किया अपने लुक में बदलाव

Ludwig Kaiser: WWE मेन रोस्टर में इस समय इम्पीरियम फैक्शन का जलवा चल रहा हैं। इस फैक्शन को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर (Gunther) लीड कर रहे हैं। उनके साथ इस ग्रुप में लुडविग काइजर (Ludwig Kaiser) और जियोवानी विंची (Giovanni Vinci) भी हैं। लुडविग काइजर का नया लुक अब सामने आया है। इस बार कुछ अलग अंदाज में वो नज़र आए।

Ad

WWE सुपरस्टार लुडविग काइजर की शानदार बॉडी

लुडविग काइजर ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उनकी फीजिक जबरदस्त लग रही है। उनका बॉडी शेप भी अच्छा लग रहा है। शायद पहली बार उन्होंने अपनी बॉडी में इतना बदलाव किया है। काइजर और विंची इस समय SmackDown टैग टीम टाइटल टूर्नामेंट के फाइनल की तैयारी कर रहे हैं। इन दोनों का मुकाबला फाइनल में रिकोशे और ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ होगा। अगर काइजर और विंची ये मुकाबला जीत गए तो फिर वो द उसोज़ को चुनौती देंगे।

Ad

Royal Rumble का समापन हो गया। यहां हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में लुडविग काइजर नज़र नहीं आए। हालांकि उनके लीडर गुंथर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले नंबर पर एंट्री की और वो अंत तक रहे हैं। कोडी रोड्स ने अंत में गुंथर को एलिमिनेट कर रंबल मैच अपने नाम किया। गुंथर का सामना यहां शेमस और ब्रॉक लैसनर के साथ भी हुआ।

गुंथर ने ब्रॉक लैसनर के साथ रंबल मैच की तस्वीर भी पोस्ट की। उन्होंने लैसनर के साथ फ्यूचर में मैच टीज कर दिया है। जब ये दोनों आमने-सामने आए थे तब फैंस भी बहुत उत्साहित हो गए थे। इम्पीरियम ग्रुप में इस समय लुडविग काइजर अच्छा काम कर रहे हैं। गुंथर का अच्छा साथ उन्होंने अभी तक दिया। गुंथर को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में 200 दिन से ज्यादा हो गए। उनके इस चैंपियनशिप रन में काइजर और विंची ने अच्छा साथ निभाया। कंपनी ने इस ग्रुप के लिए आगे भी बड़ा प्लान तैयार किया होगा। काइजर और विंची को बड़ा पुश कंपनी द्वारा दिया जा सकता है। आने वाले कुछ हफ्तों में इनके लिए गए प्लान का खुलासा हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications