पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार को कंपनी ने 15 मैचों के लिए लगभग 16 करोड़ रूपए देकर सभी को चौंकाया

हाल ही में WWE ने स्टॉकहोल्डर के साथ अपनी सालाना मीटिंग की। इसके बाद प्रॉक्सी स्टेटमेंट में टॉप एग्जीक्यूटिवस की सैलरी के बारे में बताया। शेन मैकमैहन को लेकर भी काफी बड़ी जानकारी यहां से निकल कर आई। और सभी की नजरें इस पर बनी हुई थी। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में शेन मैकमैहन की आमदनी के बारे में बताया है।शेन मैकमैहन के पास इस समय कोई भी एग्जीक्यूटिव रोल नहीं है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 36 में ये 3 बड़े मैच हो सकते हैं और ये 2 बड़े मैच रद्द हो सकते हैं

शेन कंपनी में इस समय नौकरी के तौर पर परफॉर्म कर रहे हैं। पिछले साल 15 मैचों के लिए उन्होंने 2,082 011 डॉलर (लगभग 16 करोड़) मिले थे। स्मैकडाउन में वो हमेशा मौजूद नहीं रहे बल्कि कुछ खास मौकों पर ही दिखाई दिए। जब वो ऑफ टीवी थे तो उन्होंने जनरल मैनेजर की भूमिका भी निभाई थी। ये जो पैसा दिय़ा गया है वो उनकी परफॉर्मेंस फीस हैं। और कंपनी के लिए स्पेशल काम जो उन्होंने किया है वो इसमें मौजूद हैं।

4 अक्टूबर 2019 को स्मैकडाउन का फॉक्स में डेब्यू हुआ था। केविन ओवेंस के साथ शेन मैकमैहन का यहां पर लैडर मैच था। इसके बाद से शेन मैकमैहन टीवी पर नजर नहीं आए। हाल ही में ये खबर आई थी कि रॉयल रंबल मैचे के शेन मैकमैहन प्रोड्यूसर थे। ब्रॉक लैसनर को बुक करने में शेन मैकमैहन का बहुत बड़ा हाथ था। विंस मैकमैहन के बाद कंपनी की जिम्मेदारी शेन मैकमैहन को दी जाएगी। हालांकि ये पक्की बात नहीं है। साल 2016 में वापसी के बाद से स्मैकडाउन में शेन मैकमैहन ने काफी अच्छी भूमिका निभाई है। हील और बेबीफेस के तौर पर रिंग में उन्होंने अच्छा काम किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications