"मुझे गलत साबित करके दिखाओ"- WWE में बतौर चैंपियन इतिहास रचने के बाद फेमस Superstar ने किया बहुत बड़ा दावा

Ujjaval
मैंडी रोज ने चैंपियन के तौर पर एक साल पूरा कर लिया
मैंडी रोज ने चैंपियन के तौर पर एक साल पूरा कर लिया

Mandy Rose: WWE सुपरस्टार मैंडी रोज (Mandy Rose) ने हाल ही में इतिहास रच दिया है। दरअसल, उन्हें NXT विमेंस चैंपियन बने एक साल पूरा हो गया है। उनके लिए यह सफर काफी अच्छा रहा है और उन्होंने इस दौरान कई सारी सुपरस्टार्स को धराशाई किया है। मैंडी ने भी खुद अपने इस बड़े रिकॉर्ड को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

WWE में मैंडी रोज़ ने चैंपियन के तौर पर पूरे किए 365 दिन

मैंडी रोज काफी सालों से मेन रोस्टर पर नज़र आ रही थीं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसी कारण WWE ने उन्हें NXT में भेज दिया। यहां पर उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई। उन्होंने अपने कैरेक्टर और लुक में सुधार किया। साथ ही उन्होंने टॉक्सिक अट्रेक्शन फैक्शन की शुरुआत की।

🎉🎉🙏🏻🙏🏻 twitter.com/wwenxt/status/…

उन्होंने राकेल रोड्रिगेज़ को Halloween Havoc 2021 में हराकर NXT विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। किसी ने उस समय नहीं सोचा होगा कि मैंडी का टाइटल रन इतना धमाकेदार निकलेगा। उन्होंने हाल ही में एल्बा फायर के खिलाफ Hallowen Havoc 2022 में अपने विमेंस टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

इस इवेंट के कुछ दिनों बाद अब रोज को बतौर चैंपियन एक साल हो गया। WWE ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए मैंडी रोज के बतौर NXT विमेंस चैंपियन सफर को दिखाया और इस बात का ऐलान भी किया कि उन्हें चैंपियन रहते हुए 365 दिन पूरे हो गए हैं। वो इतिहास रचते हुए NXT में एक साल से ज्यादा विमेंस चैंपियन रहने वाली तीसरी सुपरस्टार बन गई हैं।

इसपर WWE ने ट्वीट करते हुए मैंडी को बधाई दी। साथ ही रोज़ ने इसपर जवाब देते हुए कहा,

"मैं NXT के इतिहास की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार हूँ। मुझे गलत साबित करके दिखाओ।"
I am the greatest champion in NXT history. Prove me wrong 😘 twitter.com/wwe/status/158…

मैंडी रोज ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा,

"365 दिन! आप सभी को यह देखना बहुत पसंद आया है।"
365 days🤪 Y’all love to see it! #GreatestNxtChamp

आपको बता दें कि अगर इसी तरह उनका ऐतिहासिक टाइटल रन जारी रहा, तो वो शायना बैजलर और ओस्का के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास में सबसे ज्यादा दिनों तक NXT विमेंस चैंपियन बन जाएंगी। ओस्का लगातार 522 दिनों तक चैंपियन थीं। दूसरी ओर शायना ने 416 दिनों तक इस चैंपियनशिप को अपने पास रखा था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment