'अब Roman Reigns की बादशाहत खत्म करने का बड़ा मौका है'- 37 साल के पूर्व WWE चैंपियन ने ट्राइबल चीफ को लेकर किया दावा

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Matt Riddle: जब से रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने, उन्होंने धीरे-धीरे और लगातार द ब्लडलाइन का गठन किया। रॉ (Raw) सुपरस्टार मैट रिडल (Matt Riddle) के शब्दों में, 2023 में ट्राइबल चीफ ने अपनी 'गैंग' से द उसोज़ को खो दिया है।

WWE SmackDown के 17 जून, 2022 एपिसोड में रेंस और रिडल दोनों का एक बार आमना-सामना हुआ था। WWE के द बंप शो पर बोलते हुए रिडल ने कई मुद्दों पर बात की। रोमन रेंस और द ब्लडलाइन को लेकर उन्होंने कहा,

मैं वास्तव में पहले रोमन रेंस को हराने के करीब पहुंच गया था लेकिन उनके पास द ब्लडलाइन थी। उनके पास पूरी गैंग थी। एक साल पहले लेकिन अब उनके पास ऐसा कुछ नहीं है। उनके पास कोई बैकअप नहीं है। उनके पास सोलो है, और वह एक है मुट्ठी भर, निश्चित रूप से, और पॉल हेमन। लेकिन 4-ऑन-1 की तुलना में, अब यह 2-ऑन-1 है। इसलिए बहुत अधिक अस्थिरता है, और मुझे लगता है कि यह एक बड़ा अवसर है उन्हें हराने का।

youtube-cover

वैसे कुछ हद तक मैट रिडल ने सही बात कही है। रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ऊपर हो गए। उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स को अपने टाइटल रन के दौरान हराया। हर बाद द उसोज़ ने उनकी मदद की। रेंस की इस सफलता में उसोज़ का बहुत बड़ा हाथ है। अब उसोज़ उनसे अलग हो गए।

WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच

Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। यह मैच बहुत ही तगड़ा रहा था। जे उसो ने रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की। 1294 दिन बाद रेंस WWE रिंग में पिन हुए। इनकी राइवलरी अभी भी जारी है। SummerSlam 2023 में रेंस और जे उसो के बीच मुकाबला होगा। बहुत जल्द इस मुकाबले का ऐलान कर दिया जाएगा। इस राइवलरी को आगे भी बढ़ाया जाएगा। कहा जा रहा है कि रेंस के ऊपर आगे जाकर सोलो सिकोआ टर्न लेंगे। इन दोनों के बीच भी मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications