Maxxine Dupri Gets Engaged: WWE के लिए साल 2024 शानदार रहा है। ट्रिपल एच और उनकी टीम ने अच्छा काम किया है। फैंस को एक से बढ़कर एक सरप्राइज मिले हैं। इस साल कई सुपरस्टार्स ने अपने जीवन को लेकर बड़ा कदम भी उठाया है। इन्होंने शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरूआत की। अब 27 साल की मैक्सिन डुप्री (Maxxine Dupri) ने भी प्रो-रेसलिंग में धूम मचाना शुरू कर दिया है। डुप्री अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत छुपाकर रखती हैं। हालांकि, इस बार वो एक खास न्यूज साझा करने से खुद को नहीं रोक पाईं।मैक्सिन डुप्री ने इंस्टाग्राम के जरिए एक बड़ा ऐलान किया। डुप्री ने खुलासा किया कि उन्होंने साथी WWE NXT सुपरस्टार एंथनी ल्यूक से सगाई कर ली है। उन्होंने समंदर किनारे एक-दूसरे को किस करते हुए और सगाई की अंगूठी दिखाते हुए तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा,हमेशा के लिए। View this post on Instagram Instagram PostSan Diego State यूनिवर्सिटी के पूर्व डिफेंसिव लाइनमैन एंथनी ल्यूक ने 2023 में SummerSlam के आसपास ट्रायल के बाद इस साल की शुरूआत में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। 13 अप्रैल को हुए NXT के एपिसोड में उन्होंने अपना इन-रिंग डेब्यू किया था। उन्हें सिक्स-मैन टैग टीम मैच में हार का सामना करना पड़ा था। मेन रोस्टर में अपनी मंगेतर के साथ जुड़ने से पहले एंथनी को अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। WWE सुपरस्टार मैक्सिन डुप्री को आगे जाकर दिया जा सकता है बड़ा पुशमैक्सिन डुप्री इस समय Raw में अल्फा अकादमी का हिस्सा हैं। इस ग्रुप की राइवलरी चैड गेबल और अमेरिकन मेड से चल रही है। आगे जाकर इनके बीच मैच की संभावना भी बन सकती है। डुप्री ने भी मेन रोस्टर में अपने काम से अभी तक सभी प्रभावित किया है। अपने एक्शन से उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। आगे जाकर कंपनी द्वारा उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में पुश दिया जा सकता है। विमेंस डिवीजन में वो तगड़ा काम कर खुद को साबित कर सकती हैं। ट्रिपल एच और उनकी टीम ने जरूर उनके लिए कुछ अच्छा प्लान तैयार किया होगा। डुप्री को मौका मिलना भी चाहिए क्योंकि वो बड़ी चीजें डिजर्व करती हैं। View this post on Instagram Instagram Post