WWE Superstar ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन दिखाकर चौंकाया, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

WWE सुपरस्टार मोंटेज फोर्ड ने अपनी बॉडी दिखाकर धमाल मचा दिया है
WWE सुपरस्टार मोंटेज़ फोर्ड ने अपनी बॉडी दिखाकर धमाल मचा दिया है

Montez Ford: WWE सुपरस्टार मोंटेज़ फोर्ड (Montez Ford) रिंग में अच्छा काम करने के साथ-साथ जिम में भी काफी मेहनत करते हैं। इसकी जानकारी उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से मिलती है। उन्होंने हाल में ही इससे जुड़ा अपडेट साझा करते हुए अपनी बॉडी दिखाकर सभी को चौंका दिया।

Ad

मोंटेज़ फोर्ड अभी बॉबी लैश्ले और एंजेलो डॉकिंस के साथ एक ग्रुप के तौर पर काम कर रहे हैं। इनकी स्टोरीलाइन कैरियन क्रॉस और ऑथर्स ऑफ पेन के साथ चल रही है। क्रॉस के ग्रुप ने लैश्ले, फोर्ड और डॉकिंस पर SmackDown: New Year's Revolution के दौरान अटैक कर दिया था।

क्रॉस के ग्रुप का नाम "द फाइनल टेस्टामेंट" है, जबकि बॉबी लैश्ले और द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के ग्रुप का नाम "द प्राइड" है। ऐसा लगता है कि मोंटेज़ फोर्ड अपने ग्रुप को बचाने के लिए जिम में काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी द्वारा तीन तस्वीरें दिखाई और साथ में लिखा,

"लेग डे से अपर बॉडी को पम्प मिलता है। द इनक्रेडिबल बल्क।"

आप नीचे इसका स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

मोंटेज़ फोर्ड ने अपनी बॉडी दिखाकर धमाल मचा दिया है
मोंटेज़ फोर्ड ने अपनी बॉडी दिखाकर धमाल मचा दिया है
Ad

WWE सुपरस्टार Montez Ford अपनी पत्नी के साथ बड़े शो में नज़र आएंगे

बियांका ब्लेयर एक बेहतरीन रेसलर हैं। वह मोंटेज़ फोर्ड की पत्नी भी हैं। यह दोनों Hulu के नए रियालिटी टेलीविजन शो Love & WWE: Bianca & Montez में नज़र आएंगे। बियांका को इस तरह हर समय कैमरे के सामने अपनी पर्सनल लाइफ को दिखाना थोड़ा अजीब लग रहा था। वह अपने पति को लेकर बेहद उत्साहित हैं और यह मानती हैं कि उनके पति ऊर्जा से भरे रहते हैं। वह मानती हैं कि शोज़ में परफॉर्म करना एक अलग बात है लेकिन इस तरह से कैमरा के सामने अपनी पर्सनल लाइफ दिखाना एक अलग ही अनुभव है।

बियांका ब्लेयर ने हाल में एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है। वह WWE 2K24 गेम के डीलक्स एडीशन का कवर हैं। वहीं, उनके साथ रिया रिप्ली भी हैं। यह दोनों महिला रेसलर्स डीलक्स एडीशन के कवर में नजर आएंगी। देखना होगा कि मोंटेज़ को अपनी पत्नी के साथ WWE टीवी पर दोबारा काम करने का मौका कब मिलता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications