WWE Superstar Montez Ford Threatened To End Bloodline: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के नेतृत्व में नई ब्लडलाइन (Bloodline) SmackDown में अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, यह फैक्शन असली ब्लडलाइन के आस-पास भी नहीं है। अब पूर्व चैंपियन ने इस फैक्शन को खतरनाक धमकी देते हुए इसे खत्म करने का दावा किया है।नई ब्लडलाइन काफी समय से SmackDown में बवाल मचाती हुई दिखाई दे रही है और इस दौरान इस फैक्शन ने ब्लू ब्रांड में कई दुश्मन बना लिए हैं। मौजूदा समय में ब्लडलाइन की केविन ओवेंस, रैंडी ऑर्टन, मोंटेज़ फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस जैसे सुपरस्टार्स के साथ फिउड देखने को मिल रही है। View this post on Instagram Instagram Postपूर्व टैग टीम चैंपियन मोंटेज़ फोर्ड ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में ब्लडलाइन को लेकर बात की। 34 साल के सुपरस्टार ने स्कॉटलैंड में होने वाले SmackDown के एपिसोड से ठीक पहले नए ब्लडलाइन को खत्म करने का प्रण ले लिया है। फोर्ड ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ब्लडलाइन को धमकी देते हुए लिखा,"ब्लडलाइन के साथ डील करना। वो जिसे भी लेकर आ रहे हैं, मैं उनका बुरा हाल कर रहा हूं। ब्लडलाइन को किक करना, उन्हें गिराना। मैं ब्लडलाइन का अंत करने वाला हूं।"मोंटेज़ फोर्ड की इंस्टाग्रामWWE SmackDown में पॉल हेमन ने टांगा लोआ को आधिकारिक रूप से ब्लडलाइन में शामिल कियारोमन रेंस के WWE WrestleMania XL के बाद ब्रेक पर जाने के बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। उन्होंने जिमी उसो को फैक्शन से बाहर करते हुए टामा टोंगा को उनसे रिप्लेस कर दिया। वहीं, Backlash France में हुए स्ट्रीट फाइट मैच के दौरान ब्लडलाइन को टांगा लोआ के रूप में नया मेंबर मिला। रोमन रेंस के स्पेशल काउंसिल पॉल हेमन इससे खुश नहीं थे लेकिन सोलो सिकोआ ने उन्हें टांगा लोआ को फैक्शन में शामिल करने के लिए मजबूर किया।हेमन ने WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में टांगा के आधिकारिक रूप से ब्लडलाइन में शामिल होने का ऐलान कर दिया। SmackDown के इसी एपिसोड में ब्लडलाइन ने सिक्स-मैन टैग टीम मैच में केविन ओवेंस और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का सामना किया था। इस मुकाबले के अंत में सोलो सिकोआ द्वारा मोंटेज़ फोर्ड पर स्टील चेयर से अटैक करने की वजह से इसका DQ के जरिए अंत हो गया था। वहीं, मुकाबले के बाद ब्लडलाइन ने बेबीफेस स्टार्स पर जबरदस्त हमला करते हुए उनकी हालत खराब कर दी थी। View this post on Instagram Instagram Post