WWE दिग्गज ने 47 साल की उम्र में घुटने की कराई सर्जरी, Raw में मैच के दौरान लगी थी गंभीर चोट 

WWE दिग्गज को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई
WWE दिग्गज को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई

WWE सुपरस्टार और दिग्गज MVP के इस समय अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। 47 साल के MVP के घुटने में फरवरी में काफी खतरनाक चोट लगी थी। इस हफ्ते उन्होंने अपनी सर्जरी करा ली है। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया। रेड ब्रांड में हुए सिक्स मैन टैग टीम मैच का हिस्सा MVP रहे थे। इस दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट आ गई थी।

Ad

WWE Raw में पिछले हफ्ते रैंडी ऑर्टन ने खतरनाक RKO MVP को मारा था

अप्रैल में MVP ने अपनी इंजरी के बारे में अपडेट दिया था। MVP ने बताया था कि वो अपने घुटने की सर्जरी कराएंगे। इस बीच MVP ने अन्य चीजों से अपने घुटने को सही करने का फैसला लिया था। आखिरकार उन्हें ये सर्जरी करानी पड़ी।

पिछले हफ्ते रेड ब्रांड में रैंडी ऑर्टन ने MVP को RKO मारा था और इस दौरान उनकी पसली टूट गई थी। WWE ने ऐलान किया था कि MVP अनिश्ति समय के लिए रिंग से बाहर हो गए है। हालांकि ये एक स्टोरीलाइन इंजरी भी हो सकती है। शायद MVP ने सर्जरी कराने के लिए ब्रेक लिया होगा।

MVP शायद कुछ समय के लिए रिंग में नजर नहीं आएंगे। इसका बहुत बड़ा नुकसान बॉबी लैश्ले को होगा। पिछले हफ्ते बिग ई ने लैश्ले के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश इन करके WWE चैंपियनशिप हासिल कर ली। कहा जा रहा है कि अब हर्ट बिजनेस का भी रीयूनियन होगा। MVP अगर नहीं रहेंगे तो फिर फैंस को मजा नहीं आएगा। MVP की वजह से लैश्ले को बहुत फायदा हुआ। लैश्ले का चैंपियनशिप रन जबरदस्त रहा और MVP का इसमें बहुत बड़ा रोल था।

अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि MVP कब वापसी करेंगे। MVP ही इस बारे में कुछ जानकारी आने वाले समय में देंगे। MVP रिंग में एक्शन में कम नजर आते हैं। बॉबी लैश्ले के साथ टैग टीम मैच में वो कई बार नजर आए। इस दौरान भी ज्यादातर वो रिंग से बाहर ही रहे। खैर फैंस चाहते हैं कि जल्द से जल्द सही होकर MVP रिंग में वापसी करें।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications