WWE ड्राफ्ट में शामिल सुपरस्टार्स के नाम सामने आए

WWE में काफी लंबे समय से ड्राफ्ट को लेकर बातें चल रही हैं। WWE ने एलान किया था कि अब रॉ और स्मैकडाउन के अलग-अलग रोस्टर होंगे और स्मैकडाउन भी रॉ की तरह लाइव जाया करेगा। रॉ 3 घंटे का होगा जबकि स्मैकडाउन 2 घंटे का शो होगा। यूएस के समय के अनुसार WWE ड्राफ्ट 19 तारीख को होगा। जिसमें पता चलेगा कि कौन सा स्टार, किस शो में जाएगा। इस बात को लेकर फैंस में भी काफी उत्सुकता है। WWE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ड्राफ्ट में शामिल होने वाले स्टार्स औऱ नियमों की जानकारी दी। नियम के मुताबिक अगर रॉ में 3 स्टार चुने जाएंगे तो स्मैकडाउन को 2 स्टार मिलेंगे क्योंकि रॉ 3 घंटे और स्मैकडाउन 2 घंटे का शो होता है। WWE ड्राफ्ट के दौरान NXT के भी कुछ स्टार्स भी हिस्सा लेंगे। ड्राफ्ट में शामिल होने वाले पुरुष स्टार्स: डीन एम्ब्रोज, सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस, एजे स्टाइल्स, जॉन सीना, डैल रियो, अपोलो क्रूज, सैमी जेन, केविन ओवंस, बैरन कॉर्बिन, बिग शो, ब्रॉन स्ट्रोमैन, ब्रे वायट, ब्रॉक लैसनर, सिजेरो, क्रिस जैरिको, डैरेन यंग, द मिज, केन, डॉल्फ जिगलर, एरिक रॉवन, जैक स्वैगर, कलिस्टो, मार्क हैनरी, नेविल, रैंडी ऑर्टन, रूसेव, शेमस, सिनकारा, टाइटस ओनील, जैक रायडर ड्राफ्ट में शामिल होने वाली महिला स्टार्स: शार्लेट, डैना ब्रूक, साशा बैंक्स, बैकी लिंच, पेज, इवा मैरी, एलीसिया फॉक्स, नटाल्या, नाओमी, समर रेय ड्राफ्ट में शामिल होने वाली टैग टीम: द उसोज़, एंजो एंड कैस, ब्रीजैंगो, न्यू डे, गैलोज़ एंड कार्ल एंडरसन, गोल्डन ट्रूथ, वॉड विलंस, डडली बॉय्ज, साइनिंग स्टार्स, सोशल आउटकास्ट्स, द एस्सेंशन

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications