WWE: कुछ दिन पहले WWE ने भारतीय फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया था। WWE ने ऐलान किया कि 8 सितंबर, 2023 को जीएमसी बालायोगी इंडोर स्टेडियम (गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम), हैदराबाद में Superstar Spectacle इवेंट होगा। बहुत लंबे समय बाद भारतीय फैंस WWE सुपरस्टार्स का जलवा भारत में देख पाएंगे। खैर इस खबर को सुनकर फैंस ही उत्साहित नहीं हो रहे हैं बल्कि WWE सुपरस्टार्स को भी अच्छा लग रहा है।WWE दिग्गज नटालिया ने तो सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी भी व्यक्त कर दी। उन्होंने ट्विटर पर कहा,मैं पहली बार भारत जा रही हूं! मैं इंतजार नहीं कर सकती!नटालिया द्वारा कहे गए इन शब्दों को देखकर फैंस को भी अच्छा लगा होगा। इस बार उनका भी फैंस जलवा भारत में देख पाएंगे। पिछली बार भारत में हुए लाइव इवेंट का हिस्सा नटालिया नहीं थीं।Nattie@NatbyNatureMy first time going to India! I can’t wait! twitter.com/wwe/status/168…73572My first time going to India! I can’t wait! twitter.com/wwe/status/168…अभी तक कुछ सुपरस्टार्स के नाम सामने आए हैं जो भारत आएंगे। जिनमें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस, विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली, अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस सैमी जेन और केविन ओवेंस, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर, जिंदर महल, वीर, सांगा, ड्रू मैकइंटायर, बैकी लिंच, नटालिया, मैट रिडल हैं।इस इवेंट के आयोजन में अभी लंबा समय है। कुछ बड़े सुपरस्टार्स भी भारत आ सकते हैं। रोमन रेंस को देखने के लिए हमेशा भारतीय फैंस उत्साहित रहते हैं। उन्हें भारतीय फैंस बहुत पसंद करते हैं। अगर वो आएंगे तो फिर शो में चार चांद लग जाएंगे। वैसे भी अब वो कंपनी के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।साल 2017 में WWE दिग्गज रोमन रेंस का दिखा था जलवापिछली बार WWE का भारत में इवेंट 2017 में हुआ था। बहुत लंबे समय बाद भारत में WWE की वापसी होगी। उस समय रोमन रेंस भी भारत आए थे। शो के मेन इवेंट में ट्रिपल एच का मुकाबला जिंदर महल के साथ हुआ था। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। जिंदर महल, वीर और सांगा इस समय रेड ब्रांड में अपना जलवा दिखा रहे हैं। इन भारतीय सुपरस्टार्स को बड़ा मौका कंपनी द्वारा दिया जा सकता है। कंपनी जरूर कोई ना कोई फैंस के लिए सरप्राइज जरूर प्लान करेगी।WWE@WWEBREAKING: WWE returns to India this September with #WWESuperstarSpectacle in Hyderabad, and tickets are available this Friday, August 4 at 12 PM IST!Full details ms.spr.ly/60159823h🎟️ Preregistration ms.spr.ly/6016982O6 pic.twitter.com/LQ9HLNf6fW141571830BREAKING: WWE returns to India this September with #WWESuperstarSpectacle in Hyderabad, and tickets are available this Friday, August 4 at 12 PM IST!Full details 👉 ms.spr.ly/60159823h🎟️ Preregistration 👉 ms.spr.ly/6016982O6 pic.twitter.com/LQ9HLNf6fW