WWE की मौजूदा विमेन रेसलर ने The Usos को ललकारा, तारीफ में कसीदे गढ़ते हुए दिया बहुत बड़ा बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Natalya: WWE सुपरस्टार नटालिया (Natalya) ने हाल ही में द उसोज़ (The Usos) की जमकर तारीफ की और कहा कि वो उनके साथ स्क्वॉयर सर्कल में आना पसंद करेंगी।

Ad

जे और जिमी उसो WWE के दो सबसे प्रसिद्ध बेबीफेस हैं, द ब्लडलाइन में उनके काम के लिए उन्हें धन्यवाद कहना चाहिए। ब्लडलाइन से दोनों के अलग होने के बाद MITB 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के साथ उनका मुकाबला हुआ। जे उसो ने रेंस को पिन करके अंत में जीत हासिल की। 1294 दिन बाद रेंस WWE रिंग में पिन हुए। हाल के महीनों में द उसोज़ के काम ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है, जिनमें से नटालिया भी एक हैं।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए नटालिया ने द उसोज़ को अविश्वसनीय कहा। नटालिया ने कहा कि वो उनके साथ रिंग में उतरना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि द उसोज़ अविश्वसनीय हैं। मैं हमेशा उन्हें लाइव इवेंट्स में देखती हूं। मैं उनके खिलाफ रेसलिंग कर सकती, तो रिंग में उनके पास सिर्फ मैजिक है, वो मूव्स पर निर्भर नहीं रहते हैं। वो आपने आंखों से स्टोरी को बयां करते हैं। द उसोज़, डॉल्फ ज़िगलर, गेबल। ये वो लोग हैं जिनके साथ मैं कंपनी में रेसलिंग करना पसंद करूंगी।

youtube-cover
Ad

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन बहुत ही शानदार चल रही है। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी बहुत बवाल देखने को मिला। शुरूआती सैगमेंट में रेंस और सिकोआ ने द उसोज़ की हालत खराब कर दी। खासतौर पर जिमी उसो के ऊपर खतरनाक अटैक किया। वो एंबुलेंस से बाहर गए।

क्या WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच?

मेन इवेंट में जे उसो ने चेयर से रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया। जे ने इसके बाद रेंस को टाइटल के लिए चुनौती दी। WWE SummerSlam 2023 में जे उसो और रोमन रेंस के बीच मुकाबला तय लग रहा है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा। कहा जा रहा है कि रेंस की बादशाहत जे उसो खत्म कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications